Realme GT 7 Pro फोन 4 नवंबर को इस फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने टीज किए फीचर्स

भारत में Realme GT 7 Pro Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आने वाला पहला फोन बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 18:21 IST
ख़ास बातें
  • चीन में 4 नवंबर को लोकल समयानुसार दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा Realme GT 7 Pro
  • कंपनी पुष्टि कर चुकी है कि इसे भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा
  • इसे फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आने वाला पहला फोन बताया गया है

Photo Credit: Realme

Realme GT 7 Pro के पहले इसी महीने लॉन्च होने की खबर थी, लेकिन अब चाइनीज कंपनी ने सभी कयासों पर ब्रेक लगाते हुए अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। नया Realme स्मार्टफोन अपने घरेलू बाजार में 4 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। GT 7 Pro के लिए पहले से ही चीन में प्री-ऑर्डर्स लिए जा रहे हैं। कंपनी स्मार्टफोन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के लिए टीज कर रही है। स्मार्टफोन में Samsung की क्वाड माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन मिल सकती है। GT 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। 

Realme अपने अपकमिंग GT 7 Pro स्मार्टफोन को चीन में 4 नवंबर को लोकल समयानुसार दोपहर 2 बजे लॉन्च करने वाली है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि इस स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक सटीक लॉन्च डेट शेयर किया जाना बाकी है। भारत में इसे Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आने वाला पहला फोन बताया जा रहा है।
Advertisement

स्मार्टफोन को हालिया दिनों में जमकर टीज किया गया है, जिससे इसके डिस्प्ले फीचर्स की डिटेल्स समाने आई हैं। Realme फोन में कई एडवांस फीचर्स से लैस डिस्प्ले मिलने का दावा किया गया है। कंपनी इसे 'Eco² Sky Screen' बोल रही है। कहा गया है कि स्मार्टफोन कई वर्ल्ड-फर्स्ट फीचर्स से लैस होगा। इसे दुनिया का पहला नॉन-पोलराइज्ड नेचुरल लाइट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसमें Samsung का इक्वल डेप्थ फोर-माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी। फोन Qualcomm अल्ट्रासॉनिक फ्रिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

Realme द्वारा वीबो में शेयर किए गए लेटेस्ट टीजर्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन के रियर में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो पिछले लीक्स के समान है। इस बार कंपनी सर्कुलर कैमरा आइलैंड से अलग डिजाइन शैली अपना रही है। फोन में कर्व्ड एज डिस्प्ले मिलेगा, जिसपर टॉप-सेंटर में एक होल-पंच कटआउट होगा।
Advertisement

हालिया लीक्स की बात करें, तो Realme GT 7 Pro में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 6,500mAh बैटरी शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, संभावना जताई जा रही है कि डिवाइस IP68/69 रेटेड बिल्ड के साथ आएगा। अपकमिंग Realme फ्लैगशिप के रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा, एक 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.