Realme GT 7 Pro की डिस्प्ले का लॉन्च से पहले कंपनी ने किया खुलासा, पावर खपत होगी कम

Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन 4 नवंबर को बाजार में लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme 4 नवंबर को Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।
  • Realme GT 7 Pro में सैमसंग की 8टी एलटीपीओ इको² OLED डिस्प्ले होगी।
  • Realme GT 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Realme GT6 में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme अगले महीने 4 तारीख को Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में Realme ने चीन में एक स्पेशल इवेंट के दौरान Realme GT7 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है। रियलमी के आगामी फोन में 16GB तक RAM दी जाएगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है। यहां हम आपको रियलमी जीटी7 प्रो स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि Realme GT 7 Pro में सैमसंग डिस्प्ले की 8टी एलटीपीओ इको² ओएलईडी प्लस माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे समान ब्राइटनेस पर पावर की खपत 52 प्रतिशत तक कम हो जाती है। वहीं हैवी लोड के मामले में पावर की खपत और भी बेहतर होती है।
Advertisement

यह स्मार्टफोन स्ट्रेट-स्क्रीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन के मामले में इंडस्ट्री का पहला 120% DCI-P3 कलर गेमट, 2000 निट्स की ग्लोबल अधिकतम ब्राइटनेस, इंडस्ट्री की पहली ग्लोबल अधिकतम ब्राइटनेस और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एचडीआर 10+ और डॉल्बी विजन फीचर भी शामिल होगा।

यह स्मार्टफोन दुनिया की पहली नॉन पोलाराइज्ड नेचुरल लाइट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी की पेशकश करेगा, जिसमें दावा किया जाएगा कि स्क्रीन लाइट का पोलाराइज्ड 0 है, जो नेचुरल लाइट के करीब है। सिक्योरिटी के लिए इसमें क्वालकॉम अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Realme ने कहा कि यह 10,000 युआन (लगभग 1,18,142 रुपये) के अंदर आने वाले स्मार्टफोन को स्क्रीन के मामले में चुनौती देगा। अगले महीने लॉन्च होने से पहले Realme के इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा हो सकता है।


Advertisement
Realme GT 7 Pro Specifications (Expected)


पिछली लीक के अनुसार, Realme GT 7 Pro में बिल्कुल नई BOE X2 डिस्प्लेन होगी। डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी। GT 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज होगी। यह स्मार्टफोन 100W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। इसमें 6,000mAh+ की बैटरी मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो GT 7 Pro के रियर में LYT-600 3X पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है। GT 7 Pro सेफ्टी के मामले में IP68/69 रेटिंग से लैस होगा, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.