Realme GT 7 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च! सामने आया बेंचमार्क स्कोर

यूं तो यहां Qualcomm चिपसेट के नाम की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो Realme GT 7 के Snapdragon 8 Elite SoC से लैस होने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 21:10 IST
ख़ास बातें
  • एक Realme हैंडसेट को मॉडल नंबर RMX5090 के साथ Geekbench पर टेस्ट किया गया
  • समान मॉडल नंबर को पहले कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं
  • इसने सिंगल-कोर में 2,904 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,976 अंक हासिल किए हैं
Realme GT 7 को लेकर लीक्स तेज हो गए हैं। स्मार्टफोन को एक के बाद एक विभिन्न सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए हैं, जो इशारा देते हैं कि इसके लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है। हालिया समय में 3C और TENAA प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने के बाद अब इसकी Geekbench लिस्टिंग सामने आई है। स्मार्टफोन को 14.75GB रैम, Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑक्टा-कोर Qualcomm चिपसेट के साथ टेस्ट किया गया है, जिसमें अपकमिंग रियलमी फोन ने अच्छे स्कोर प्राप्त किए हैं। Realme GT 7 के 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की उम्मीद की जा रही है।

एक Realme हैंडसेट को मॉडल नंबर RMX5090 के साथ Geekbench पर टेस्ट किया गया है। लिस्टिंग इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन समान मॉडल नंबर को पहले कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं, जिनके जरिए पता चला है कि यह मॉडल नंबर Realme GT 7 के साथ जुड़ा है। अपकमिंग हैंडसेट को 14.75GB रैम (टिपिकली 16GB), Android 15 और एक ऑक्टा-कोर Qualcomm चिपसेट के साथ टेस्ट किया गया था, जिसमें इसने सिंगल-कोर में 2,904 और मल्टी-कोर में 8,976 अंक हासिल किए हैं।

यूं तो यहां Qualcomm चिपसेट के नाम की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो इसके Snapdragon 8 Elite SoC से लैस होने की संभावना है। गीकबेंच लिस्टिंग में मदरबोर्ड “sun” कोडनेम के साथ लिस्टेड है। चिपसेट के छह कोर को 3.53GHz और दो कोर को 4.32GHz पर क्लॉक किया गया था, जो लीक्स के समान Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की ओर इशारा देता है।

गीकबेंच लिस्टिंग इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं देती है। हाल ही में फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड देखा गया था। डिवाइस के साथ VCBOACH चार्जिंग एडेप्टर को भी लिस्ट किया गया था, जो 11VDC 11A अधिकतम आउटपुट के साथ आता है, यानी फोन में 120W तक फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

Realme पहले GT 7 Pro को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च कर चुकी है। उस समय इसे फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट के साथ आने वाला सबसे सस्ता फ्लैगशिप कहा गया था। GT 7 की TENAA लिस्टिंग ने इशारा दिया था कि अपकमिंग रियलमी फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78-इंच डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, इसके 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6,500mAh बैटरी के साथ आने की संभावना है। फोन में फ्रंट में 16-मेगापिक्सल सेंसर मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.