50MP कैमरा वाले Realme GT 6T को खरीदें Rs 6 हजार सस्‍ता

Realme GT 6T में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जून 2024 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 6T स्‍मार्टफोन पर मिल रहा डिस्‍काउंंट
  • सेलिब्रेशन सेल में 6 हजार रुपये तक डिस्‍काउंंट
  • कई हाईटेक फीचर्स से लैस है यह मिड रेंज स्‍मार्टफोन

Realme GT 6T में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। 5,500mAh की बैटरी इस फोन में है।

Realme GT 6T Celebration Sale : रियलमी ने इस साल मई में Realme GT 6T स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। 30,999 रुपये कीमत में पेश की गई यह डिवाइस 6 हजार रुपये सस्‍ती खरीदी जा सकती है। यह मुमकिन हो रहा है सेलिब्रेशन सेल में जो आज से शुरू होकर 23 जून तक चलेगी। रियलमी के नए मिड रेंज स्‍मार्टफोन को कैसे खरीदा जा सकता है कम दाम में, आइए जानते हैं। साथ ही जानेंगे इस फोन के प्रमुख फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस।  

Realme GT 6T को 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था। स्‍पेशल लॉन्‍च ऑफर्स के तहत यह 24,999 रुपये में उपलब्‍ध था। अब फोन की प्राइसिंग एक बार फ‍िर 24,999 रुपये हो गई है। यह ऑफर 23 जून तक मिलेगा। 
Advertisement

Realme GT 6T पर 4 हजार रुपये का फ्लैट डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। इस पर 2 हजार रुपये का एक्‍सचेंज ऑफर भी है, जिससे फोन की कॉस्‍ट 6 हजार रुपये कम हो जाती है। यह 8GB + 128GB मॉडल के दाम हैं। इसी तरह फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में लिया जा सकता है। 12GB + 256GB मॉडल को  29,999 रुपये में लेने का मौका है, जबकि 12GB + 512GB वर्जन 33,999 रुपये में मिल रहा है। 
 

Realme GT 6T Specifications 

Realme GT 6T में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन की पीक ब्राइटनैस 6 हजार निट्स है। 
Advertisement

Realme GT 6T में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। 5,500mAh की बैटरी इस फोन में है, जो 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर Realme UI की लेयर है।  

Realme GT 6T में 50 मेगापिक्‍सल का सोनी LYT600 मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। उसके साथ 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस है। फोन में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो ब्‍लूटूथ 5.4, WiFi 6, डुअल SIM 5G सपोर्ट की खूबियां इस फोन में हैं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • Bad
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.