Realme GT 3 240W आया गीकबेंच पर नजर, 16GB RAM, एंड्रॉयड 13 पर करता है काम

Realme RMX3709 लेबल वाला एक फोन आज गीकबेंच पर नजर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2023 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 3 भारत में लॉन्च होने से पहले गीकबेंच पर नजर आया है।
  • MWC 2023 में 28 फरवरी को Realme GT 3 को पेश किया जाएगा।
  • Realme GT 3 में 6.74 इंच की OLED 1.5K डिस्प्ले मिल सकती है।

Realme GT 3

Photo Credit: Realme

Realme GT 3 भारत में लॉन्च होने से पहले गीकबेंच पर नजर आया है। आपको बता दें कि Realme ने हाल ही में कंफर्म किया था कि वह MWC 2023 के दौरान ग्लोबल मार्केट में 28 फरवरी को Realme GT 3 को पेश करेगी। अब तक फोन के डिजाइन और 240W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के अलावा किसी स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी नहीं मिली थी। अब यह फोन गीकबेंच साइट पर नजर आया है, जहां पर इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।

Realme RMX3709 लेबल वाला एक फोन आज गीकबेंच पर नजर आया है। आपको बता दें कि यह फोन हाल ही में इंडोनेशिया के TKDN, यूरोप के EEC और ब्लूटूथ SIG जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर भी नजर आया है। यह Realme GT 3 240W मॉनीकर के साथ थाईलैंड के NBTC डाटाबेस पर नजर आया है।
 
Realme GT 3 240W की गीकबेंच लिस्टिंग पर से साफ होता है कि इसमें 3.00GHz क्वालकॉम चिपसेट दिया गया है। यह Snapdragon 8 Gen 1 लग रहा है, यह समान क्लॉक स्पीड के साथ Snapdragon 8 Plus Gen 1 का अंडरक्लॉक्ड वर्जन हो सकता है। आपको बता दें कि Realme GT 3 240W, Realme GT Neo 5 240W के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आ सकता है, जिसे इस महीने के शुरू में चीन में लॉन्च किया गया था।

गीकबेंच लिस्टिंग में यह पता चलता है कि फोन में 16GB RAM दी गई है। यह एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन ने गीकबेंच 5 के सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1265 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 3885 स्कोर किया। Realme GT  3 के बाकी स्पेसिफिकेशंस Neo 5 के जैसे हो सकते हैं।
Advertisement

Realme GT 3 में 6.74  इंच की OLED 1.5K डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। बैटरी के लिए इस फोन में 4,600mAh की बैटरी आएगी। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम कर सकता है। कैमरा सेटअप के लिए GT 5 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.