50MP कैमरा, Snapdragon 888 चिप वाले Realme GT 2 की भारत में आज पहली सेल, जानें खास ऑफर्स

Realme GT 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 डुअल-सिम (नैनो) फोन है जो एंड्रॉयड 12 आधारित है।
  • रियलमी जीटी 2 को भारत में एक हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था।
  • Realme के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme GT 2 के बेस 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 है।

Realme GT 2 की भारत में आज पहली सेल है जो, दोपहर 12 बजे (IST) पर शुरू होगी। Realme के इस फ्लैगशिप फोन को भारत में एक हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था। Realme GT 2 में स्नैपड्रैगन 888 SoC दिया गया है। यह 120Hz AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पेपर टेक मास्टर डिज़ाइन (Paper Tech Master Design)  जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। इसे तीन कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Realme GT 2 price in India, launch offers

Realme GT 2 के बेस 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 है। इसका 12GB + 256GB मॉडल 38,999 रुपये में आता है। हैंडसेट को Flipkart और Realme.com से आज 12pm से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Realme GT 2 तीन कलर वेरिएंट्स- पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट और स्टील ब्लैक में आता है। स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर्स में एचडीएफसी बैंक कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों या ईएमआई ट्रांजैक्शन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 5,000 कैशबैक दिया जा रहा है।

जैसा कि पहले बताया गया है, रियलमी जीटी 2 को भारत में एक हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था। चीन में इसे 8GB + 128GB बेस वेरिएंट के लिए CNY 2,699 (लगभग 31,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट CNY 2,899 (लगभग 34,100) रुपये में आता है। जबकि टॉप एंड वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ CNY 3,199 (लगभग 37,600 रुपये) में आता है। 
Advertisement
 

Realme GT 2 specifications

Realme GT 2 डुअल-सिम (नैनो) फोन है जो एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई 3.0 पर चलता है। इसमें 6.62 इंच का फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 888 चिप से लैस है जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ पेअर किया गया है।

Realme GT 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा एक वाइड एंगल और मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सिलरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। 

Realme के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह 33 मिनट में बैटरी को जीरो से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। फोन के डाइमेंशन 162.9x75.8x8.6mm और वज़न 199.8 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.