Realme C11 को आज फिर से खरीदने का मौका, दोपहर 12 बजे होगी सेल

Realme C11 में बड़ी 5,000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा रियलमी सी11 स्मार्टफोन में आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme C11 की सेल Flipkart और Realme.com पर आयोजित होगी
  • फोन की खासियत मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी है
  • रियलमी सी11 सेल में कुछ बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मिलेंगे

Realme C11 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है

Realme C11 की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है। यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। फोन का एक आकर्षक फीचर रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन को भारत में केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में ही लॉन्च किया गया है और पावर के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यहां हम आपको Realme C11 की कीमत, इसके स्पेसिफिकेशन और इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स की सारी जानकारियां दे रहे हैं।
 

Realme C11 price in India, sale details

रियलमी सी11 की कीमत भारत में 7,499 रुपये है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। इस फोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Realme C11 को ग्राहक रिच ग्रीन और रिच ग्रे रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी।
Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें तो, फ्लिपकार्ट पर इसे रियलमी सी11 को खरीदने वाले ग्राहक HSBC Bank क्रेडिट कार्ड, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 5 प्रतिशत कैशबैक या इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा फोन को कम से कम 834 प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है। हर बार की तरह Realme.com पर फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को Mobikwik के जरिए भुगतान करने पर मोबिक्विक सुपरकैश मिलेगा।
 

Realme C11 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।
Advertisement

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.