Realme 6i में 5,000 एमएएच बैटरी और चार रियर कैमरे होने की मिली जानकारी

FCC लिस्टिंग से Realme 6i से तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों से फोन का डाइमेंशन भी सार्वजनिक हुआ है। फोन के बायीं तरफ आपको वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे के लिए जगह है। वहीं फोन के दायीं तरफ पावर बटन है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 26 फरवरी 2020 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6i में ColorOS 7.0 होने का पता चला है
  • Realme 6 pro और Realme 6 को भी लाने की तैयारी है
  • Realme के ब्रांड एंबेसेडर होंगे सलमान खान
जल्द ही Realme अपने नए स्मार्टफोन के साथ मार्केट में दस्तक दे सकती है। जनवरी में कंपनी ने Realme 5i पेश किया था, अब एक महीने के अंतराल में ही एक तस्वीर लीक होने के बाद Realme 6i को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। रियलमी 6आई की यह कथित तस्वीर FCC सर्टिफिकेशन से लीक हुई है। इस तस्वीर में RMX2040 मॉडल नंबर वाला Realme फोन कई एंगल में दिख रहा है। फोन के साथ उसके चार्जर और केबल की भी तस्वीर मौजूद है। इसके अलावा रियलमी 6आई में फ्रंट कैमरा को नॉच में जगह मिलने की उम्मीद है। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को मिली है।

सर्टिफिकेशन पेज पर RMX2040 कोड नंबर के साथ स्मार्टफोन की 6 तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है। इन तस्वीरों से फोन का डाइमेंशन भी सार्वजनिक हुआ है। फोन के बायीं तरफ आपको वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे के लिए जगह है। वहीं फोन के दायीं तरफ पावर बटन है। निचले हिस्से पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग व डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल भी है। चार्जर की लीक हुई तस्वीर 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की तरफ भी इशारा कर रही है। फोन का पिछला हिस्सा सफेद रंग का है। यहां 4 वर्टिकल रियर कैमरे दिए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल के बगल में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। प्रतीत होता है कि कैमरा मॉड्यूल का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।
Advertisement

FCC लिस्टिंग से पता चला है कि फोन ColorOS 7.0 पर काम करेगा। बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। रियलमी 6आई का डाइमेंशन 164.4x75.4x9.0 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम होगा। इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, 4जी कनेक्टिविटी, एनएफसी, एफएम रेडियो और जीपीएस जैसी कई अन्य सुविधाएं भी होगीं।

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें तो Realme 6 को सिंगापुर के IMDA डेटाबेस पर लिस्ट किया गया था। इस फोन का मॉडल नंबर RMX2001 है। इसी मॉडल नंबर के साथ एक हैंडसेट को वाई-फाई अलायंस की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। यहां पर मीडियाटेक हेलियो जी90टी प्रोसेसर का ज़िक्र था। यह भी कहा गया था कि फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित होगा।  
Advertisement

अब साफ हो गया है कि कंपनी अपनी रियलमी 6 सीरीज़ में Realme 6 pro के अलावा दो और फोन लाएगी। ये रियलमी 6 और रियलमी 6आई हैं। दूसरी तरफ, फोन के नाम और लॉन्च की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सिर्फ इतनी उम्मीद है कि फोन को 2020 की पहली तिमाही में उतारा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme 6i, Realme 6, Realme 6 Pro, Realme 5i
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.