Realme 6i भारत में आज दोपहर 12:30 बजे होगा लॉन्च, इवेंट को यहां देखें लाइव

Realme 6i का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम को YouTube, Twitter और Facebook पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 09:54 IST
ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा Realme 6i का लॉन्च इवेंट
  • कंपनी के सोशल मीडिया चैलनों में किया जाएगा लाइव स्ट्रीम
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच 90Hz डिस्प्ले पैनल से होगा लैस

Realme 6i में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा

Realme 6i को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फोन Realme 6s का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जिसे मई में यूरोप में लॉन्च किया गया था। रियलमी 6आई का एक समर्पित पेज रियलमी वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी बनाया गया है। Realme 6i ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसकी एक बड़ी खासियत हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है।
 

Realme 6i launch in India: Time, live stream details

रियलमी 6आई का लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम को YouTube, Twitter और Facebook पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने पहले ट्वीट किया था कि Realme 6 सीरीज़ को एक "शक्तिशाली विकल्प" के साथ अपडेट किया जाएगा, हालांकि, उस समय यह जानकारी नहीं दी गई थी कि कंपनी क्या प्लान कर रही है, लेकिन अब कंपनी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को Realme 6i लॉन्च की लाइवस्ट्रीमिंग जानकारी के साथ अपडेट कर दिया गया है।
Advertisement

 

Realme 6i price in India (expected)

इम महीने की शुरुआत में Flipkart ऐप पर रियलमी 6आई को लिस्ट किया गया था जो इशारा था कि यह डिवाइस 14 जुलाई को लॉन्च होगा। इसी दिन कंपनी का Realme C11 लॉन्च होने वाला था। लेकिन इस लिस्टिंग को बाद में हटा लिया गया। लिस्टिंग में डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र था। दावा किया गया था कि फोन की कीमत 15,000 रुपये के आसपास होगी। बता दें कि रियलमी 6एस को यूरोप में 199 यूरो (करीब 16,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में इसकी कीमत और कम होने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

Realme 6i specifications

उम्मीद की जा रही है कि Realme 6i यूरोप में लॉन्च हो चुके Realme 6s का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। यदि यह सच होता है तो हम आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पहले से जानते हैं। यूरोपीयन रियलमी 6एस फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। फोन में 2.05 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

Realme 6s चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यदि भारतीय वर्ज़न में कोई बदलाव नहीं किया गया तो Realme 6i भी समान कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है। यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। Realme 6s का वज़न 191 ग्राम है। हम Realme 6i में भी यही स्पेसिफिकेशन मिलने की उम्मीद करते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.