Realme 16x 5G जल्द देगा दस्तक, स्टोरेज और कलर ऑप्शन आए सामने

Realme आने वाले महीनों में Realme 16 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16x 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
  • Realme 16x 5G दो कलर जैसे कि एंड्योरेंस ब्राउन और ग्लोरी व्हाइट में आएगा।
  • Realme 16x 5G में 4/128, 6/128 और 6/256 स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं।

Realme 15x 5G में 6.8 इंच का HD+ सनलाइट डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme आने वाले महीनों में Realme 16 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लेकर आने वाला है, जिसमें पहले से ही Realme 16 5G, Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल हैं। हाल में लीक्स से पता चला है कि कंपनी इस लाइनअप में एक और मॉडल  Realme 16x 5G लॉन्च करने की योजना बना रही है। आगामी Realme स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Realme 16x 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च

टिप्सटर अभिषेक यादव ने X पर एक पोस्ट में दावा किया कि यह फोन मॉडल नंबर RMX5270 के साथ जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख का अभी पता नहीं चला है, लेकिन यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है कि आगामी Realme 16 सीरीज स्मार्टफोन दो कलर जैसे कि एंड्योरेंस ब्राउन और ग्लोरी व्हाइट में आ सकता है। इसके अलावा यह फोन भारत में 4GB/128GB, 6GB/128GB और 6GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। Realme 16x 5G के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में आने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Realme 16 सीरीज में लेटेस्ट मॉडल के तौर पर आने की उम्मीद है, जिसमें वर्तमान में Realme 16 Pro+ 5G, Realme 16 Pro 5G और हाल ही में लॉन्च हुआ Realme 16 5G शामिल हैं।

Realme 16x 5G बाजार में बीते साल अक्तूबर में लॉन्च हुए Realme 15x 5G का अपग्रेड मॉडल होगा, जिसे (6GB/128GB बेस स्टोरेज वेरिएंट) 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

Realme 15x 5G Specifications

Realme 15x 5G में 6.8 इंच का HD+ सनलाइट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल, 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 256 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। 15x 5G में 6nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU भी है। इस फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 15x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  6. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  8. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  10. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.