3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील

Realme 16T 5G को इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। कंपनी ने इस फोन को 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2026 08:36 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16T 5G को कंपनी ने मई में लॉन्च किया था।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।

Realme 16T में 6.8 इंच एलसीडी डिस्प्ले है।

Realme 16T 5G को कंपनी ने मई में लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी के पॉपुलर हैंडसेट्स में से है जो अपनी रेंज में कई जबरदस्त फीचर्स लेकर आता है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 8000mAh की है। इसी के साथ रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। अब इस फोन को काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं इस पर मिल रही जबरदस्त डील के बारे में विस्तार से। 

Realme 16T 5G Price Discount Offer

Realme 16T 5G को इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। कंपनी ने इस फोन को 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। जिसमें फोन का 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। लेकिन Flipkart पर फोन को अब 27,999 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। इस फोन पर ग्राहक को सीधे 2 हजार रुपये की छूट मिल रही है। 

Advertisement

इतना ही नहीं, अगर बैंक ऑफर लगाते हैं तो फोन को और अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड, या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर इसे 1500 रुपये और सस्ते में पाया जा सकता है। जिसके बाद फोन पर कुल डिस्काउंट 3500 रुपये का हो जाता है। वहीं, फोन की प्रभावी कीमत 26,599 रुपये हो जाती है। और अधिक जानकारी के लिए Flipkart के ऑफर पेज पर आप विजिट कर सकते हैं। 

Realme 16T 5G Specifications

Realme 16T में 6.8 इंच एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग, फ्लोटिंग विंडो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, OPPO शेयर और iOS फाइल शेयरिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं मिलिट्री-ग्रेड शॉक-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Advertisement

रियलमी 16टी के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, VoWiFi, ब्लूटूथ 5.3, IPv6, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.