Realme 14 Pro+ में मिलेगी 80W की फास्‍ट चार्जिंग! बहुत जल्‍द होगा लॉन्‍च

कुछ वक्‍त पहले Realme 14 Pro सीरीज का एक फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था। अब कथित Realme 14 Pro को 3Cs के डेटाबेस में भी देखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro और प्रो प्‍लस को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • फास्‍ट चार्जिंग क्षमताओं का चला पता
  • 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी डिवाइस

Realme 14 Pro+ में दी जा सकती है 80वॉट की चार्जिंग। (सांकेत‍िक तस्‍वीर)

Realme 14x 5G : रियलमी का नया स्‍मार्टफोन Realme 14x 5G भारत में 18 दिसंबर को लॉन्‍च होने जा रहा है। कहा जाता है कि कंपनी चीन समेत कई मार्केट्स के लिए Realme 14 Pro पर भी काम कर रही है। कुछ वक्‍त पहले Realme 14 Pro सीरीज का एक फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया था। अब कथित Realme 14 Pro को 3Cs के डेटाबेस में भी देखा गया है। इससे फोन की फास्‍ट चार्जिंग खूबियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो  Realme 14 Pro और 14 Pro+ इस महीने के आखिर या जनवरी की शुरुआत में चीन में लॉन्‍च हो सकते हैं। 

गिजमोचाइना के अनुसार, इन फोन्‍स से जुड़े जो स्‍क्रीनशॉट सामने आए हैं। उनमें एक डिवाइस का मॉडल नंबर चीनी मार्केट के लिए RMX5050 है। इसे 3C सर्टिफ‍िकेशन से मंजूरी मिल गई है। फोन को 80 वॉट के फास्‍ट चार्जर के साथ देखा गया है। ऐसा अनुमान है कि यह Realme 14 Pro+ डिवाइस है। 
Advertisement

वहीं, जो डिवाइस चीन में मॉडल नंबर RMX5050 के साथ स्‍पॉट हुई थी, उसका ग्‍लोबल वर्जन RMX5051 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। इसके अलावा 3C सर्टिफ‍िकेशन पर दिखा मॉडल नंबर RMX5055 वाला फोन Realme 14 Pro हो सकता है। सर्टिफ‍िकेशन से पता चलता है कि यह डिवाइस 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी Realme 14 Pro और 14 Pro+ में क्रमश: 45 और 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग होगी। 

Realme ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी है कि Realme 14 Pro+ को Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन लीक के मुताबिक फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 1/1.56-inch कैमरा सेंसर साइज के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और Sony IMX882 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा। 
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। टिप्स्टर ने इसके अलावा ये भी जानकारी दी है कि Realme 14 Pro+ में ओएलईडी  पैनल  क्वॉड कर्व डिजाइन के साथ आएगा। लीक्स के मुताबिक फोन में प्लास्टिक मिडिल फ्रेम होगा। हालांकि फोन में कितनी कैपेसिटी की बैटरी होगी, इस बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.