12GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme 14 5G, खास AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत

यह फोन Snapdragon 6 Gen 4 SoC से लैस है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 08:59 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 5G फोन Snapdragon 6 Gen 4 SoC से लैस है
  • फोन IP69 रेटिंग से लैस है जो इसे धूल और पानी से बचाव प्रदान करती है।
  • Realme 14 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

Realme 14 5G में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: fonearena

Realme 14 5G फोन को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.67 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। यह फोन Snapdragon 6 Gen 4 SoC से लैस है जिसके साथ में 12 जीबी रैम मिलती है। रियर मेन कैमरा 50MP का है। फोन का बड़ा आकर्षण इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Realme 14 5G price

Realme 14 5G को ब्रांड ने मलेशियाई मार्केट में लॉन्च किया है। फोन की कीमत शुरुआती 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 11,999 Thai Baht (लगभग 30,000 रुपये) से शुरू होती है। कलर वेरिएंट्स में Mecha Silver, Storm Titanium और Warrior Pink का ऑप्शन दिया गया है। इसे थाईलैंड में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है। 
 

Realme 14 5G specifications

Realme 14 5G में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन नए मेचा डिजाइन में आता है और कलर में स्पेस सिल्वर के साथ दो और रंगों का विकल्प दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें GT Boost फीचर है जो कि पावर्ड एनहांसमेंट लेकर आता है। मसलन, फोन में AI मोशन कंट्रोल, AI अल्ट्रा टच जैसे कई खास फीचर्स हैं। इसका Antenna Array Matrix 2.0 फीचर 30% ज्यादा स्मूद कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। 

Realme 14 5G फोन Snapdragon 6 Gen 4 SoC से लैस है जिसके साथ में 12 जीबी रैम मिलती है। फोन में 6050mm² एरोस्पेस ग्रेड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह 90fps पर BGMI गेम सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50MP का मेन कैमरा है। फोन में 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर है। फोन IP69 रेटिंग से लैस है जो इसे धूल और पानी से बचाव प्रदान करती है। Realme 14 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी का कहना है कि इसमें Titan बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.