Realme 13 Pro फोन 12GB रैम, Qualcomm चिपसेट के साथ Geekbench पर आया नजर!

Realme 13 Pro और 13 Pro के कलर वेरिएंट्स भी कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2024 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro Geekbench की लिस्टिंग में नजर आया है।
  • यह हैंडसेट Qualcomm चिपसेट से लैस होगा।
  • ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए फोन में Adreno 710 GPU दिया गया है।

फोन इससे पहले आए Realme 12 Pro का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Realme

Realme भारत में अपनी अपकमिंग सीरीज Realme 13 Pro को इसी महीने लॉन्च कर सकती है। सीरीज में Realme 13 Pro और 13 Pro+ को शामिल किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के मॉडल नम्बर क्रमश: RMX3990 और RMX3921 के रूप में सामने आए हैं। ये दोनों ही फोन इससे पहले आए Realme 12 Pro और 12 Pro+ के सक्सेसर होंगे। लेटेस्ट अपडेट में पता चला है कि Realme 13 Pro गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। यहां पर इस फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। 

Realme 13 Pro को कथित तौर पर बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench की लिस्टिंग में देखा गया है। लिस्टिंग में फोन की रैम, एंड्रॉयड वर्जन जैसे स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता (via) चलता है। यह हैंडसेट Qualcomm चिपसेट से लैस होगा। प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिलती है इसमें 4 कोर 1.96GHz पर क्लॉक किए गए हैं और अन्य 4 कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए फोन में Adreno 710 GPU दिया गया है। स्पेसिफिकेशंस देखकर कहा जा सकता है कि यह प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 2 SoC हो सकता है। 
Advertisement

Realme 13 Pro फोन की रैम की बात करें तो यह 12GB रैम से लैस होगा। इसमें आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS दिया जाएगा। स्कोर्स की बात करें तो इसने सिंगल कोर टेस्ट में 923 पॉइंट्स हासिल किए हैं जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 2912 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा है। Geekbench 6 पर इन स्कोर्स को देखा जा सकता है। 

Realme 13 Pro और 13 Pro के कलर वेरिएंट्स भी कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन तीन कलर में आने वाले हैं। Emerald Green में वेगन लैदर फिनिश देखने को मिलेगा। Monet Gold वेरिएंट में ग्लास बैक पैनल दिया जाएगा। वहीं Monet Purple वेरिएंट को भी कंपनी ग्लास बैक पैनल के साथ लॉन्च करने वाली है। वेरिएंट्स में 8 जीबी रैम से लेकर 12 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है। वहीं, स्टोरेज कैपिसिटी 128 जीबी से लेकर 512 जीबी तक हो सकती है। फोन की रिलीज डेट जल्द ही कंपनी कंफर्म कर सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent design
  • Good display
  • Battery life and fast charging
  • Cameras perform well in daylight
  • Bad
  • Lowlight camera performance
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design with IP65 certification
  • Feature-packed software experience
  • Good primary and telephoto cameras
  • Good battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Plenty of bloatware and double-apps
  • Average ultra-wide camera
  • No dedicated macro camera or mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 13 Pro

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.