Realme 12 Pro, 12 Pro+ आए TENNA पर नजर, जानें सबकुछ

Realme 12 Pro सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करेगी।
  • Realme 12 Pro सीरीज 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
  • Realme 12 Pro सीरीज स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

Realme 11 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme के दो आगामी स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हाल ही में Realme के स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3843 और RMX3841 के साथ TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर सामने आए थे। इस दौरान स्मार्टफोन की सिर्फ फोटो उपलब्ध थीं, उनके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ था। हालांकि, दोनों लिस्टिंग को अब इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के साथ अपडेट किया गया है। आइए Realme 12 Pro, 12 Pro+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 12 Pro, 12 Pro+ के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Realme 12 Pro और 12 Pro+ की TENAA लिस्टिंग से पता चला है कि दोनों स्मार्टफोन में एक कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल, 10-बिट कलर्स और एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हालांकि लिस्टिंग में यह साफ नहीं किया गया है, उम्मीद है कि दोनों स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेंगे।

Realme 12 Pro में 2.2GHz ऑक्टा-कोर चिप है, जबकि 12 Pro+ में 2.4GHz ऑक्टा-कोर चिप है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लगता है कि यह Snapdragon 7s Gen 2 चिप से लैस है। दोनों स्मार्टफोन में 6GB, 8GB, 12GB और 16GB RAM और 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

Realme 12 Pro सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है। दोनों फोन की फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। Realme 11 Pro सीरीज और 12 Pro लाइनअप 100W तक चार्जिंग से लैस हो सकते हैं। Realme 12 Pro में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा आ सकता है। दूसरी ओर 12 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

दोनों स्मार्टफोन में रियर की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 12 Pro में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है, जबकि 12 Pro+ में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। TENAA द्वारा सर्टिफाइड दोनों स्मार्टफोन के साथ Realme 12 Pro सीरीज इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.