अब पावरबैंक की जरूरत खत्म! Realme ला रहा 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Realme ने सबसे पहले 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को लाने की बात कही थी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 15:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme स्मार्टफोन में 10,001mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर काम करता है।
  • Realme स्मार्टफोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है।

रियलमी स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलेगा।

Photo Credit: https://mt.today/

Realme ने सबसे पहले 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को लाने की बात कही थी। हालांकि, लॉन्च के मामले में रियलमी चीनी कंपनी Honor  से पीछे रह गया है, क्योंकि नई Honor स्मार्टफोन ने बाजार में पहले ही एंट्री कर ली थी। बाजार में ग्राहकों के लिए खरीद के लिए Honor Win और Win RT उपलब्ध हैं जो कि पहले स्मार्टफोन हैं जो 10,000mAh की बैटरी से लैस हैं। अब एक ब्लॉगिंग साइट से पता चला है कि रियलमी जल्द ही इस रेस में शामिल होते हुए 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। आइए रियलमी के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme का पहला 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

एक रूसी ब्लॉगिंग साइट ने Realme के एक आगामी स्मार्टफोन की फोटो शेयर की है, जिसमें 10,001mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX5107 है। कथित तौर पर इस स्मार्टफोन को हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। फोटो में देखा जा सकता है कि फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Realme UI 7.0 पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस कॉन्फिगरेशन के अलावा भी अन्य ऑप्शन आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी अन्य मेमोरी वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। इस स्मार्टफोन को यूरोप की EEC से भी मंजूरी मिल चुकी है, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है।

Realme वर्तमान में Realme 15T 5G और Realme Narzo 80 जैसे स्मार्टफोन पेश करता हैं, जिनमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। अब कंपनी सीधे 10,000mAh बैटरी से लैस स्मार्टफोन लाने का प्लान कर रही है जो कि मौजूदा बैटरी क्षमता से काफी ज्यादा है। ऐसे में कपनी को सीधे 10,000mAh की बैटरी पर जाने में काफी बदलाव करने होंगे। खासतौर पर स्मार्टफोन डिजाइन के लिए बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि बॉडी में अन्य पार्ट्स भी एडजेस्ट करने होते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.