Polestar Phone हुआ 16GB RAM, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, गजब के AI फीचर्स भी शामिल

Polestar Phone के 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,388 CNY (लगभग 84,954 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Polestar Phone में 6.79 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Polestar Phone में 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
  • Polestar Phone की कीमत 7,388 CNY (लगभग 84,954 रुपये) है।

Polestar Phone में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Polestar

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Polestar ने हाल ही में अपना पहला फोन पेश किया है। लॉन्च से पहले ही पता चल चुका था कि Polestar Phone एक Meizu 21 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगा। दरअसल Polestar Phone और Meizu 21 Pro के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। यह एक एआई-पावर्ड फोन है जो कि Polestar इलेक्ट्रिक कार के साथ बेहतर काम करता है। यहां हम आपको Polestar Phone  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Polestar Phone की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Polestar Phone के 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,388 CNY (लगभग 84,954 रुपये) है। फिलहाल यह स्मार्टफोन चीन में उपलब्ध है और ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।


Polestar Phone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Polestar Phone में 6.79 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1368x3192 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,850-nit तक है। इसमें अल्ट्रासॉनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Polestar Phone में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग कैपेसिटी के साथ 5,050mAh की बैटरी दी गई है। Polestar Phone में Meizu 21 Pro से अलग दिखने वाले यूजर इंटरफेस है। यह स्मार्टफोन Polestar Phone ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसे Flyme OS का थीम वर्जन माना जा सकता है। फोन के यूजर्स इंटरफेस में पोलस्टार ईवी के यूजर्स इंटरफेस डिजाइन में पाए जाने वाले डिजाइन एलिमेंट हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Polestar Phone कुछ एआई फीचर्स के साथ आता है, जिसमें AI इमेज सर्च, इमेज जेनरेशन और टेक्स्ट समराइजेशन शामिल है। इन फीचर्स के अलावा यह पोलस्टार इलेक्ट्रिक व्हीकल को कंट्रोल करने के लिए पोलस्टार लिंक के साथ आता है, जिससे यूजर्स अपनी ईवी के स्टेटस को मॉनिटर कर सकते हैं। Polestar Link चीन में एक बहुत अच्छा टूल है।Polestar Link चीनी ईवी यूजर्स को एक बेहतर अनुभव प्रदान करना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  2. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  2. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  3. Casio लाई अनोखा फिटनेस गैजेट, दिखने में खूबसूरत रिंग, काम स्मार्टवॉच का! जानें कीमत
  4. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  5. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  6. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  7. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  8. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  9. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  10. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.