Poco ने ग्लोबल बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Poco X8s लॉन्च कर दिया है।
Poco X8s में 6.59 इंच की 1.5K 12-bit AMOLED डिस्प्ले है।
Photo Credit: Poco
Poco ने ग्लोबल बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Poco X8s लॉन्च कर दिया है। Poco का यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6330mAh की बैटरी दी गई है, जिससे अन्य डिवाइसेज को 22.5W पर चार्ज किया जा सकता है। यह फोन Adreno 722 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। Poco X8s के बारे में अन्य जानकारी इस प्रकार हैं।
ग्लोबल मार्केट में Poco X8s के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 399 (लगभग ₹37,885) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 499 (लगभग ₹47,380) है। यह फोन व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। हालांकि, रोलआउट के समय रीजनल कीमत और उपलब्धता अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग हो सकती है।
Poco X8s में 6.59 इंच की 1.5K 12-bit AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2656x1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैपलिंग रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ Adreno 722 GPU दिया गया है। इसमें 8GB/12GB LPDDR5x LPDDR4X RAM और 256GB/512GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इस फोन में 6330mAh की बैटरी आती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
X8s के रियर में f/1.88 अपर्चर, OIS + EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 120° अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 2.5x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.4, 5G, वाई-फाई 6, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। इस फोन की लंबाई 151.1 मिमी, चौड़ाई 71.8 मिमी, मोटाई 8.06 मिमी और 187 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी