POCO X7 Neo भारत में लॉन्च से पहले आया गीकबेंच पर नजर, 6GB RAM के साथ होगा लॉन्च

POCO अपने नए स्मार्टफोन POCO X7 Neo को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 12:14 IST
ख़ास बातें
  • POCO X7 Neo ने सिंगल-कोर टेस्ट में 943 प्वाइंट हासिल किए।
  • POCO X7 Neo ने मल्टी-कोर टेस्ट में 2,247 प्वाइंट हासिल किए।
  • POCO X7 Neo में 6GB RAM दी जा सकती है।

Redmi Note 14 5G को Poco X7 Neo 5G के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

POCO अपने नए स्मार्टफोन POCO X7 Neo को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयारी कर रहा है। हाल ही में आगामी पोको स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है। लिस्टिंग में X7 Neo के परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको POCO X7 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


POCO X7 Neo आया गीकबेंच पर नजर


POCO X7 Neo ने सिंगल-कोर टेस्ट में 943 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,247 प्वाइंट हासिल किए। इन स्कोर से पता चला है कि फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग समेत डेली टास्क को आसानी से मैनेज करने की सुविधा प्रदान करेगा। लिस्टिंग से 6GB RAM (अन्य रैम वेरिएंट भी हो सकते हैं) और एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड एक अपडेटेड इंटरफेस हाइपरओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि POCO X6 Neo ऑप्शनल 8GB या 12GB RAM  के साथ आता है। Redmi Note 14, जिसे Poco X7 Neo के तौर पर रीब्रांड किए जाने की उम्मीद है, उसमें 8GB RAM भी मिलती है।

गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि POCO X7 Neo में एक पावरफुल मीडियाटेक प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, सटीक एसओसी का खुलासा नहीं हुआ है। कोर आर्किटेक्चर और क्लॉक स्पीड से पता चला है कि यह MediaTek Dimensity 7025 Ultra हो सकता है। चिप में 6+2 कोर कॉन्फिगरेशन है, जिसमें 6 एफिशिएंसी वाले कोर 2.0GHz पर चलते हैं और 2 हाई परफॉर्मेंस वाले कोर 2.50GHz पर काम करते हैं। यह आर्किटेक्चर Redmi Note 14 में मिलने वाले Dimensity 7025 Ultra से मिलते हैं, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। लिस्टिंग में GPU PowerVR B-Series BXM-8-256 का पता चला है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के साथ ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क को मैनेज कर पाएगा।

POCO X7 Neo में Redmi Note 14 5G से मिलते जुलते कई फीचर्स हैं। POCO अपने फोन को अलग करने के लिए थोड़े बदलाव कर सकता है, जैसा कि POCO X6 Neo में हुआ था, जो Redmi Note 13 5G का एक किफायती वर्जन था। हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 14 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5110mAh बैटरी है। इन स्पेसिफिकेशंस के साथ यह मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में एक बेहतर विकल्प बनता है। Poco X7 Neo को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और इसका अपग्रेड भी लगभग उसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च का समय नजदीक आने के साथ-साथ फोन के बारे में और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display with slim bezels
  • Value for money
  • Main camera produces good results in daylight
  • Good battery life
  • Bad
  • Runs Android 13
  • Bloatware
  • Lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  3. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  4. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  6. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  9. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  3. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  4. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  5. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  6. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  7. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  8. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  9. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  10. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.