12GB रैम के साथ लॉन्‍च होगा POCO X7! गीकबेंच पर आया नजर, जानें प्रमुख फीचर

पोको की एक्‍स सीरीज पॉपुलर रही है, क्‍योंकि यह आकर्षक कीमत में शानदार फीचर और स्‍पेक्‍स ऑफर करती है। ऐसी ही उम्‍मीद POCO X7 से भी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 14:09 IST
ख़ास बातें
  • POCO X7 का ग्‍लोबल लॉन्‍च हो सकता है जल्‍द
  • 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है नया फोन
  • मॉडल नंबर 24095PCADG के साथ हुआ स्‍पॉट

फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस Redmi Note 14 Pro से मिलते-जुलते हो सकते हैं। (सांकेतिक तस्‍वीर)

POCO X7 स्‍मार्टफोन का लॉन्‍च अब करीब आ रहा है। इसे POCO X6 के सक्‍सेसर के तौर पर लाया जाएगा। पोको की एक्‍स सीरीज पॉपुलर रही है, क्‍योंकि यह आकर्षक कीमत में शानदार फीचर और स्‍पेक्‍स ऑफर करती है। ऐसी ही उम्‍मीद POCO X7 से भी है। अपकमिंग स्‍मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा गया है, जिससे इसके प्रमुख फीचर्स का पता चलता है। लिस्टिंग को 91मोबाइल्‍स ने स्‍पॉट किया है। इसमें फोन का मॉडल नंबर 24095PCADG है। यही नंबर NBTC सर्टिफ‍िकेशन में भी देखा जा चुका है। 

गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस और परफॉर्मेंस स्‍कोर का पता चलता है। POCO X7 के बेंचमार्क टेस्‍ट की बात करें तो फोन ने सिंगल-कोर में 1029 पॉइंट हासिल किए और मल्‍टी-कोर टेस्‍ट में 2901 पॉइंट स्‍कोर किए। इसकी तुलना POCO X6 से करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्‍ट में 1025 पॉइंट स्‍कोर किया था, जबकि मल्‍टी-कोर टेस्‍ट में 2951 पॉइंट पाए थे। 

लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि POCO X7 रन करेगा एंड्रॉयड 14 ओएस पर। फोन में 12 जीबी रैम दी जाएगी। अन्‍य रैम ऑप्‍शन भी इसमें शामिल हो सकते हैं। फोन में प्रोसेसर कौन सा होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्टों में कहा जा चुका है कि फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस Redmi Note 14 Pro से मिलते-जुलते होंगे। इसका मतलब है कि POCO X7 में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 अल्‍ट्रा प्रोसेसर की ताकत होगी। 

फोन का कैमरा सेटअप भी Redmi Note 14 Pro के चीनी मॉडल से मिलता-जुलता हो सकता है। ऐसा हुआ तो यह 50MP के IMX882 कैमरा सेंसर से पैक होगा। साथ में 8MP का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। फोन में 20MP का सेल्‍फी कैमरा मिलेगा। 
Advertisement

POCO X7 में एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जिसकी स्‍क्रीन 6.67 इंच होगी। यह 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगी। फोन में 5500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहा
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.