48MP कैमरा वाले Poco X3 Pro की पहली सेल आज Flipkart पर, 1 हजार कम में खरीदें

यह स्मार्टफोन Poco X3 का अपग्रेडिड वेरिएंट है। Poco X3 Pro मेें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2021 09:13 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 Pro में 48MP का कैमरा है
  • Poco X3 Pro में 5,160mAh की बैटरी मिलती है
  • Poco X3 Pro में 20MP का सेल्फी कैमरा है

Poco X3 Pro की कीमत भारत में 18,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

Poco X3 Pro आज 6 अप्रैल 2021 को दोपहर 12 बजे पहली बार Flipkart पर सेल के लिए आएगा। यह स्मार्टफोन Poco X3 का अपग्रेडिड वेरिएंट है। Poco X3 Pro मेें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर दिया गया है। Poco X3 Pro में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही पोको फोन में 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। पोको एक्स3 प्रो फोन मार्केट में Samsung Galaxy F62, Realme X7, और Vivo V20 2021 जैसे फोन्स को टक्कर देगा। हम आपको Poco X3 Pro के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Poco X3 Pro price in India, Sale offer

Poco X3 Pro की कीमत भारत में 18,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन गोल्डन ब्रॉन्ज, ग्रेफाइट ब्लैक और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। Poco X3 Pro को दोपहर 12 बजे Flipkart से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो पोको एक्स3 प्रो स्मार्टफोन को ICICI Bank क्रेडिट या फिर EMI ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Poco X3 Pro specifications

Poco X3 Pro में डुअल-सिम (नैनो) Android 11 पर आधारित MIUI Poco 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट से लैस है, जिसे Adreno 640 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Poco X3 Pro में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,160mAh बैटरी मिलती है। इसके अलावा यह भी दावा है कि फुल चार्ज में फोन 11 घंटे तक गेमिंग, 117 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 18 घंटे वीडियो प्लेबैक और 6.5 घंटे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फोन में डुअल स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 165.3x76.8x9.4mm और भार 215 ग्राम है।
Advertisement

Poco X3 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, और दो 2-मेगापिक्सल (मैक्रो और डेप्थ) सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  9. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  10. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.