Poco X2 की पहली फ्लैश सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स

Poco X2 में क्वॉड रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। पोको एक्स2 में कंपनी ने अधिकतम 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी है। फोन की आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल होगी।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 11 फरवरी 2020 09:15 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है
  • यह फोन आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है
  • पोको एक्स2 में डुअल सेल्फी कैमरा और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप शामिल है

Poco X2 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

Poco X2 को कंपनी ने पिछले हफ्ते लॉन्च किया था और यह फोन आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। ग्राहक आज दोपहर 12 बजे पोको एक्स2 को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। पोको एक्स2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K30 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न है। पोको इस फोन में शामिल 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 730G प्रोसेसर के जरिए मोबाइल गेमिंग के शौकीनों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड बैक डिज़ाइन दिया गया है और सामने और पीछे दोनों ग्लास में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है।
 

Poco X2 Price in India, launch offers

पोको एक्स 2 को आज दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो Poco X2 को आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के जरिए 1,000 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

पोको एक्स2 की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Poco X2 के दो और वेरिएंट हैं। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा।

 

Poco X2 specifications, features

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 में 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।
Advertisement

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

(पढ़े: Poco X2 का रिव्यू )
Advertisement

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.