Poco X2 की अगली सेल अब होगी इस दिन

Poco X2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया गया था। अभी तक पोको एक्स2 की भारत में दो बार फ्लैश सेल हो चुकी है। फोन की मुख्य हाइलाइट्स 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 730G प्रोसेसर है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2020 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 की अगली फ्लैश सेल 25 फरवरी को होगी
  • फोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा
  • पोको एक्स2 में डुअल सेल्फी कैमरा और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Poco X2 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

Poco X2 की अगली फ्लैश सेल अगले हफ्ते मंगलवार, 25 फरवरी को होगी। पोको एक्स2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया गया था। यह फोन आज दूसरी बार फ्लैश सेल के जरिए बिक्री के लिए पेश किया गया था। लॉन्च के बाद से आज इस फोन की दूसरी फ्लैश सेल थी। अपनी दोनों फ्लैश सेल में Poco X2 ने बेहतरीन रेस्पॉन्स हासिल किया है। यह फोन कम कीमत में कुछ दमदार फीचर्स से लैस आता है और कहीं ना कहीं यही कारण हो सकता है कि फोन बेहद कम समय के अंदर आउट-ऑफ-स्कॉट हो जाता है। बता दें कि 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 730G प्रोसेसर इस फोन की मख्य हाइलाइट में शामिल है। इसके अलावा कई ऐसे फीचर्स है, जो प्रीमियम मिड-रेंड सेगमेंट में किसी भी फोन में मुश्किल से मिलते हैं। यदि आप इस फोन को पिछली दोनों फ्लैश सेल में नहीं खरीद सके हैं, तो आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है। जल्द ही ग्राहकों को पोको एक्स2 को एक बार फिर खरीदने का मौका मिलेगा।


Poco X2 Next Sale Date, Price in India

पोको एक्स2 की अगली फ्लैश सेल 25 फरवरी 2020 (मंगलवार) को होगी। यह सेल Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Poco India ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। कंपनी ने दावा किया है कि पोको एक्स2 को आज हुई फ्लैश सेल में अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। 
 

Poco X2 के भारत में तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, Poco X2 के अन्य दो वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 16,999 रुपये और 19,999 रुपये है। Poco ने फोन को एटलांटिस ब्लू और फीनिक्स रेड रंग के विकल्पों के साथ लॉन्च किया है। 

 

Poco X2 Specifications

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 में 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

(पढ़े: Poco X2 का रिव्यू )

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.