Poco M2 की पहली सेल रही धमाकेदार, Flipkart पर बिके 1,30,000 स्मार्टफोन

यह फोन खरीद के लिए एक्सल्यूसिवली Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध था, फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि दूसरे 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है
  • 15 सितंबर को पोको एम2 की पहली सेल का आयोजन किया गया था
  • फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Poco M2 की अगली सेल 21 सितंबर को होगी आयोजित

Poco M2 स्मार्टफोन की पहली सेल कल 15 सितंबर को Flipkart पर आयोजित की गई थी, जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि पहली सेल में कंपनी ने 1,30,000 स्मार्टफोन की बिक्री की। पोको एम2 स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। इसके अलावा इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। पोको एम2 की अगली सेल 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

नए Poco M2 की कल आयोजित की गई पहली सेल में 1,30,000 यूनिट्स को बेचा गया। यह फोन खरीद के लिए एक्सल्यूसिवली Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध था, फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि दूसरे 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। फोन को पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। पहली सेल के अलावा, कंपनी ने यह भी जानकारी दे दी है कि फोन की अगली सेल 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
 

Poco M2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम2, एंड्रॉयड 10 पर आधारित पोको के MIUI स्किन पर चलता है और इसे जल्द ही MIUI 12 दिया जाएगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco M2 मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर काम करता है, जो माली जी52 जीपीयू और 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ आता है।

Poco M2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर, मैक्रो लेंस के साथ एक 5-मेगापिक्सेल सेंसर और अंत में एक 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में, आपको सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फ्रंट कैमरा सेंसर वाटरड्रॉप नॉच में रखा गया है।
Advertisement

स्टोरेज के लिए पोको एम2 में 128 जीबी स्पेस मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, डुअल वीओएलटीई सपोर्ट, 4जी, ब्लूटूथ 5.0, आईआर ब्लास्टर, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पोको एम2 के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। Poco M2 में 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है और अधिकतम चार्जिंग सपोर्ट 18 वॉट मिलता है। फोन स्प्लैश प्रतिरोध के लिए P2i कोटिंग के साथ आता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , POCO, Poco M2 Price, Poco M2 Specifications, Xiaomi, Poco M2 SAle
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.