Poco M7 Plus 5G आज हो रहा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

Poco आज यानी कि 13 अगस्त को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2025 07:29 IST
ख़ास बातें
  • Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है।
  • Poco M7 Plus 5G में 7,000mAh की बैटरी होगी।
  • Poco M7 Plus 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी होगा।

Poco M7 Plus 5G में 50MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Poco

Poco आज यानी कि 13 अगस्त को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने इस आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है। इस फोन में सिलिकॉन कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ 7,000mAh की बैटरी होगी। इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा। यहां हम आपको Poco M7 Plus 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco M7 Plus 5G आज हो रहा लॉन्च

Advertisement

Poco M7 Plus 5G आज बुधवार 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च हो रहा है। फिलहाल फोन की कीमत का पता नहीं चला है, लेकिन यह 15 हजार रुपये की कीमत के अंदर आने की संभावना है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर M7 Plus 5G के लिए अलग माइक्रोसाइट भी लाइव है, जिससे पता चला है कि लॉन्च होने के बाद यह बिक्री के लिए यहां उपलब्ध होगा।

Poco M7 Plus 5G Specifications, Features (Expected)

फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के अनुसार, Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम दी जाएगी जो कि कुल 16GB रैम होगी। कंपनी दो एंड्रॉयड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। फ्लिपकार्ट पर ब्रांड के पोस्टर से पुष्टि हुई है कि M7 Plus 5G में सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 7,000mAh की बैटरी होगी। इसे 7,000mAh बैटरी कैटेगरी वाला सबसे स्लिम स्मार्टफोन बताया जा रहा है। 4 साल की बैटरी ड्यूराबिलिटी है जो कि 1600 साइकल और 80 प्रतिशत बैटरी रिटेशन कैपेसिटी प्रदान करती है।

Advertisement

यह फोन सिंगल चार्ज में 12 घंटे का नेविगेशन, 24 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 27 घंटे का सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और 144 घंटे तक का ऑफलाइन म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करता है। कंपनी के अनुसार, M7 Plus 5G में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी होगी। इसका उपयोग अन्य एंड्रॉइड और iOS हैंडसेट के साथ-साथ IoT डिवाइस को भी चार्ज करने के लिए किया जा सकेगा। कैमरा की बात करें तो M7 Plus 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.