POCO M7 5G फोन होगा Redmi 14C 5G का रिब्रांडेड मॉडल, सितंबर में देगा दस्तक

फोन का कोडनेम flame_p बताया गया है। flame यहां Redmi 14R और Redmi 14C 5G से संबंधित है। वहीं P का मतलब यहां पोको से है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2024 10:06 IST
ख़ास बातें
  • XiaomiTime का दावा है कि फोन भारत में इसी महीने लॉन्च होगा।
  • फोन का कोडनेम flame_p बताया गया है।
  • यह Redmi 14C 5G का रिब्रांडेड वर्जन होने वाला है।

POCO M6 5G में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी POCO अपना अगला स्मार्टफोन POCO M7 5G के रूप में जल्द लॉन्च कर सकती है। फोन के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि फोन के फीचर्स Redmi 14C 5G के जैसे होंगे। यह फोन कंपनी एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में लॉन्च करेगी। यानी इसे ग्लोबल मार्केट में पेश नहीं किया जाएगा। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग POCO फोन। 

POCO M7 5G भारत में जल्द पेश किया जा सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशेंस को लेकर बड़ा अपडेट आया है। XiaomiTime ने दावा किया है कि POCO M7 5G भारत में इसी महीने लॉन्च होने वाला है। इसके स्पेसिफिकेशंस Redmi 14C 5G जैसे होंगे। HyperOS लिस्टिंग के मुताबिक फोन इसी मोनिकर के साथ कंफर्म है। 

POCO M7 5G का कोडनेम flame_p होगा। इसका मॉडल नम्बर 24108PCE2I बताया गया है। यह कोडनेम flame यहां Redmi 14R और Redmi 14C 5G से संबंधित है। वहीं P का मतलब यहां पोको से है। यानी Redmi 14R और Redmi 14C 5G को रिब्रांड करके पेश किया जा रहा है। 

कंपनी ने इससे पहले इस लाइनअप में POCO M6 5G को लॉन्च किया था। POCO M6 5G में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है। फोन में 600nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ 8GB तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। स्टोरेज को 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन करता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा इसमें दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 168 मिमी, चौड़ाई 77.91 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 195 ग्राम है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.