Poco M6 Pro 5G का 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 2 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

POCO M6 Pro में 6.79 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 550 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 12:47 IST
ख़ास बातें
  • POCO M6 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • POCO M6 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
  • POCO M6 Pro में 6.79 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco ने अगस्त में भारतीय बाजार में Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन लॉन्च के समय काफी लोकप्रिय था क्योंकि इसमें किफायती दामों में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 5G प्रोसेसर शामिल है। 10,999 रुपये में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, फिर कंपनी ने 4GB + 128GB वेरिएंट लॉन्च किया और अब 8GB + 256GB वेरिएंट लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको Poco M6 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


POCO M6 Pro 8GB + 256GB की कीमत और उपलब्धता


POCO M6 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Flipkart पर आज यानी कि 29 नवंबर को 12 बजे से उपलब्ध होगा। स्पेशल लॉन्च प्रमोशन के तहत पोको ग्राहकों को HDFC और ICICI बैंक कार्ड्स भुगतान पर 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।


POCO M6 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


POCO M6 Pro में 6.79 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 550 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। POCO M6 Pro 5G के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm हेडफोन जैक, हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट,  वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और इंफार्रेड रिमोट कंट्रोल शामिल है। इस फोन का वजन 199 ग्राम है और यह छीटों और धूल से बचाव के लिए IP53 रेटिंग के साथ आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.