64MP कैमरा के साथ Poco अगले महीने लॉन्च करेगी यह पॉपुलर स्मार्टफोन!

पोको ने नवंबर 2021 में Poco M4 Pro को लॉन्च किया था। Poco M4 का डिजाइन इसके प्रो वेरिएंट जैसा हो सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 10:26 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के मुताबिक, Poco M4 फरवरी में लॉन्च हो सकता है।
  • Poco M4 में कैमरा मॉड्यूल फोन की चौड़ाई के साथ स्ट्रेच किया मिल सकता है।
  • Poco M4 स्मार्टफोन MediaTek प्रोसेसर से लैस होगा।

टिप्स्टर के मुताबिक, Poco M4 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा जिस पर MIUI 12.5 स्किन देखने को मिल सकती है। 

Poco अपने एम सीरीज के Poco M4 स्मार्टफोन को बहुत जल्द लॉन्च कर सकती है। एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि Poco M4 फरवरी में लॉन्च हो सकता है। Poco M4 के स्पेसिफिकेशन्स में 64MP कैमरा और 90Hz के रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि फरवरी में होने वाला इसका लॉन्च ग्लोबल होगा। 

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने MySmartPrice के साथ मिलकर खुलासा किया है कि पिछले साल लॉन्च हुए Poco M3 का सक्सेसर Poco M4 फरवरी में लॉन्च होगा। पोको एम4 के प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी सामने आई है। लेकिन रिपोर्ट में केवल इतना बताया गया है कि यह MediaTek प्रोसेसर से लैस होगा और पोको एम4 एक 5जी स्मार्टफोन होगा। 
 

Poco M4 Specifications (Expected)

Poco M4 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 64MP का OV64B40 सेंसर होगा। इसके साथ ही 8MP का IMX355 सेंसर और 2MP का OV2A लेंस होगा। डिस्प्ले में एलसीडी पैनल हो सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz बताया गया है। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा जिस पर MIUI 12.5 स्किन देखने को मिल सकती है। 

पोको ने नवंबर 2021 में Poco M4 Pro को लॉन्च किया था। Poco M4 का डिजाइन इसके प्रो वेरिएंट जैसा हो सकता है। Poco M4 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। अल्‍ट्रा वाइड एंगल सेंसर 119 डिग्री लेंस के साथ है। सेल्‍फी कैमरे के तौर पर फोन में 16MP का सेंसर दिया गया है। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है जिसे 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

Poco M4 में भी कैमरा मॉड्यूल फोन की चौड़ाई के साथ स्ट्रेच किया हुआ दिख सकता है जैसा कि पोको एम3 में भी दिया गया था। Poco M4 की लॉन्च डेट के बारे में अभी तक कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में फोन को लेकर और भी लीक्स सामने आ सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.