48MP कैमरा वाले Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल आज, यूं पाएं 500 रुपये का डिस्काउंट

सेल ऑफर की बात करें, तो आज 14 जून को सबसे पहले इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 जून 2021 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • पोको एम3 प्रो 5जी में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद है सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा

Poco M3 Pro 5G में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी

Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में आज से Flipkart और कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से शुरू होने वाली है। इस फोन को पिछले हफ्ते ही भारत में Poco M3 स्मार्टफोन का सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 90 हर्टज़ हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट के साथ आता है। इस फोन में आपको दो कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं सेल की बात करें आज के दिन ग्राहकों को इस फोन की कीमत पर 500 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त हो रहा है।
 

Poco M3 Pro 5G price in India, availability

Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Poco की वेबसाइट पर शुरू होने जा रही है। फोन को कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको यैलो खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। सेल ऑफर की बात करें, तो आज 14 जून को सबसे पहले इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Poco M3 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम3 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है, इसमें डायनमिकस्विच फीचर और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एम3 प्रो 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। Poco M3 Pro 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम स्लॉट, 5जी, एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

सेंसर्स की बात करें, तो पोको एम3 प्रो 5जी फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, IR ब्लास्टर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Bad
  • Display is not very bright
  • No ultra-wide camera
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.