Poco M2 Pro भारत में लॉन्च से दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

Poco M2 Pro को मॉडल नंबर M2003J6CI के साथ BIS साइट पर देखा गया है। यह वही मॉडल नंबर है जो ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन और वाई-फाई एलायंस दोनों साइटों पर देखा गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जून 2020 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Poco ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि भारत में कौन का फोन आएगा
  • Poco M2 Pro को लेकर कयास है कि यह भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है
  • हाल ही में यूरोप में लॉन्च हुआ Poco F2 Pro भी भारत में दे सकता है दस्तक

Poco F2 Pro को हाल ही में Redmi K30 Pro के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया है

Poco अगले 20 से 25 दिनों में एक नया डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रही है। Poco M2 Pro भी अभी कुछ समय से अफवाहों में चला आ रहा है और लॉन्च होने वाले पोको फोन में यह भी एक बड़ा नाम हो सकता है। फोन को एसआईजी और वाई-फाई एलायंस साइटों पर देखा जा चुका है और अब इसे बीआईएस सर्टिफिकेशन (भारतीय मानक ब्यूरो) भी प्राप्त हो गया है। यह सीधा इशारा देता है कि कंपनी भविष्य में Poco M2 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने मॉडल नंबर M2003J6CI के साथ BIS साइट पर पोको एम2 प्रो देखा। यह वही मॉडल नंबर है जो ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन और वाई-फाई एलायंस दोनों साइटों पर देखा गया था। बीआईएस साइट डिवाइस के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं देती है, लेकिन यह साफ कर देती है कि भविष्य में Poco M2 Pro भारत में लॉन्च होगा। फोन को पिछले महीने Xiaomi इंडिया के आरएफ एक्सपोज़र पेज पर भी देखा गया था, जिसमें Redmi Note 9 और Mi 10 भी शामिल थे।

पिछले लीक से पता चलता है कि पोको एम2 प्रो पर कोडनेम "Gram" के साथ काम चल रहा है। माना जा रहा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 720 चिपसेट पर काम करेगा। कई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग इशारा करती है कि फोन ब्लूटूथ 5 और डुअल-बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करेगा।

भले ही पोको इंडिया के महाप्रबंधक सी मनमोहन ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा हो कि अगले 20 से 25 दिनों में एक नया पोको फोन लॉन्च होगा, लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फिलहाल किसी प्रकार का टीज़र या कोई जारी नहीं किया है और न ही कोई संकेत दिया है कि कंपनी किसी फोन पर काम कर रह है। Poco M2 Pro के अलाव हाल ही में लॉन्च किए गए Poco F2 Pro के भारतीय बाजार में आने की भी घारणाए हैं। यह डिवाइस पिछले महीने यूरोप में 499 यूरो (लगभग 41,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। यह मॉडल मूल रूप से Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वर्ज़न है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.