Poco F8 Pro, F8 Ultra हुए 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Poco ने आज ग्लोबल बाजार में Poco F8 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Poco F8 Ultra में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Poco F8 Pro में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco F8 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है।

Poco F8 Ultra में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Poco

Poco ने आज ग्लोबल बाजार में Poco F8 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro शामिल हैं। F8 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं F8 Pro में पिछली जनरेशन का ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट शामिल है। F8 Ultra में 6,500mAh की बैटरी और F8 Pro में 6,210mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर काम करते हैं। आइए Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco F8 Ultra, Poco F8 Pro Price

Poco F8 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $579 (लगभग 51,695 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $629 (लगभग 56,159 रुपये) है। अर्ली-बर्ड ऑफर के तहत 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $529 (लगभग 47,231 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $579 (लगभग 51,695 रुपये) हो जाती है।

Poco F8 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $729 (लगभग 65,094 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 71,344 रुपये) है। वहीं अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $679 (लगभग 60,629 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $729 (लगभग 65,087 रुपये) हो जाती है। Poco F8 Ultra ब्लैक और डेनिम ब्लू कलर में आता है, वहीं F8 Pro ब्लैक, ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर में आता है।

Poco F8 Ultra Specifications

Poco F8 Ultra में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1200x2608 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। F8 Ultra में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W हाइपरचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में F8 Ultra के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, गैलीलियो, GLONASS, QZSS, NavIC और A-GNSS आदि शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।


Poco F8 Pro Specifications

Poco F8 Pro में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200x2608 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। Poco के इस फोन में 6,210mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W हाइपरचार्ज वायर्ड और 22.5W रिवर्स  वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो F8 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2.5x जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, गैलीलियो, GLONASS, QZSS, NavIC और A-GNSS शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.