Poco F5 Pro फोन 5000mAh बैटरी, 12GB रैम, 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च से पहले लीक!

पोको एफ5 प्रो के स्पेसिफिकेशंस कई लीक्स में इससे पहले ही सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023 17:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन की रीयल इमेज सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं।
  • पोको एफ5 प्रो के स्पेसिफिकेशंस कई लीक्स में पहले ही सामने आ चुके हैं।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आ सकता है।

Poco F5 Pro फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होकर आ सकता है

Photo Credit: Twitter/Tipster Hardik Desai

Poco F5 Pro स्मार्टफोन मार्केट में जल्द पेश किया जा सकता है। फोन लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गया है। Xiaomi की सब्सिडिएरी Poco ने अभी तक फोन के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यह व्हाइट कलर ऑप्शन में लीक हो गया है जिसमें फोन का रियर पैनल, कैमरा, डिजाइन आदि का पता चलता है। Poco F5 Pro के स्पेसिफिकेशंस में 6.67 इंच डिस्प्ले, 5500एमएएच बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे डिेटेल्स लीक हो चुके हैं। चलिए अब इस फोन की लीक हुई लाइव इमेज के बारे में आपको बताते हैं। 

Poco F5 Pro कंपनी की ओर से अगला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसकी रीयल इमेज सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। जाने माने टिप्स्टर हार्दिक देसाई ने इस फोन के व्हाइट कलर वेरिएंट की फोटो शेयर की है। इसे कथित तौर पर Poco F5 Pro बताया जा रहा है। टिप्स्टर के हवाले से यह FCC लिस्टिंग डॉक्यूमेंट कहा जा रहा है। फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। जो कि टॉप लेफ्ट में मौजूद है। इसका बैक पैनल भी ग्लॉसी फिनिश के साथ देखा जा सकता है। वहीं, कंपनी की ब्रैंडिंग लेफ्ट साइड में देखी जा सकती है। 
 

Poco F5 Pro Specifications (Rumoured)

पोको एफ5 प्रो के स्पेसिफिकेशंस कई लीक्स में इससे पहले ही सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही टिप्स्टर योगेश बरार ने इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया था। जिसके मुताबिक फोन में 6.67 इंच का 2K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होकर आ सकता है जिसके साथ में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखें तो इस फोन में 64MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ देखने को मिल सकता है। दूसरा सेंसर 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस बताया गया है। वहीं तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी के लिए यह 16MP कैमरा को सपोर्ट कर सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आ सकता है। इसमें 5,500mAh कैपिसिटी की बैटरी बताई गई है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.