64MP कैमरा, 12GB रैम के साथ इंडिया आ रहा यह Poco स्‍मार्टफोन, पर डिजाइन है कॉपी!

पोको इंडिया के अकाउंट से रिलीज किए गए एक और टीजर से पता चलता है कि Poco F4 5G स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जून 2022 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Poco F4 5G के टीजर रिलीज किए गए हैं
  • यह स्‍मार्टफोन जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है
  • 26999 रुपये के आसपास हो सकते हैं प्राइस

टीजर में यह भी बताया गया है कि Poco F4 5G स्‍मार्टफोन IP53 रेटिंग के साथ आएगा।

Poco F4 5G स्‍मार्टफोन इंडिया में ऑफ‍िशियली लॉन्‍च होने वाला है। उससे पहले, डिटेल में इस फोन का खुलासा किया गया है। पोको के इस नए फोन को लेकर अनुमान है कि यह Redmi K40S की रीब्रांडिंग हो सकता है। यह Redmi फोन की तरह ही डिजाइन शेयर करता है। रेडमी के40एस को इस साल की शुरुआत में चीन में पेश किया गया था। Poco F4 5G के लेटेस्‍ट टीजर भी इसके कैमरा डिटेल्‍स को कन्‍फर्म करते हैं। इसके अलावा, पोको ने टीज किया है कि नया स्मार्टफोन थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड लिक्विड कूलिंग टेक्‍नॉलजी के साथ आएगा।

पोको इंडिया के ऑफ‍िशियल ट्विटर अकाउंट ने Poco F4 5G के टीजर रिलीज किए हैं। टीजर इमेजेस में  एक फोन बैक साइड से दिखाई देता है। यह काफी हद तक Redmi K40S से मिलता-जुलता है, जिसमें समान कैमरा मॉड्यूल डिजाइन और ग्रेडिएंट फिनिश है। हालांकि फोन को अलग दिखाने के लिए पोको ब्रांडिंग को हाइलाइट किया गया है। 
Advertisement

टीजर में यह भी बताया गया है कि Poco F4 5G स्‍मार्टफोन IP53 रेटिंग के साथ आएगा। इसका मतलब है कि यह कुछ हद तक स्पलैश रेजिस्‍ट भी होगा। 

पोको इंडिया के अकाउंट से रिलीज किए गए एक और टीजर से पता चलता है कि Poco F4 5G स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा, जो  ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करेगा। 
Advertisement

यह Redmi K40S से उलट है, जिसने 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ शुरुआत की। Redmi फोन में इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया था। Poco F4 5G में मेन कैमरा के अलावा और कौन से दो सेंसर होंगे, इस बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है। यह भी जानकारी दी गई है कि Poco F4 5G में लिक्विडकूल 2.0 के साथ-साथ स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को लगातार पीक परफॉर्मेंस मिल सके। पोको ने इस फोन के परफॉर्मेंस की तुलना OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन से की है।  
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में ब्रैंड ने कन्‍फर्म किया था कि Poco F4 5G स्‍मार्टफोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। फोन को तीन अलग-अलग कलर ऑप्‍शंस के लिए भी तैयार किया गया है। पोको ने अभी तक इस स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि अनुमान है कि डिवाइस जल्‍द पेश की जा सकती है। इसे इंडिया में Poco F4 5G का ग्लोबल डेब्यू बताया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 26,999 रुपये के आसपास हो सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium look and feel
  • Powerful SoC for gaming
  • Good battery life, quick charging
  • Vivid 120Hz display
  • Bad
  • Physical buttons aren't the easiest to use
  • Weak low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.