Poco F2 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस

Poco F2 को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 मार्च 2019 17:01 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस हो सकता है पोको एफ2
  • Poco F2 में हो सकती है 4 जीबी रैम
  • Poco F2 के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है

Poco F2 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का पहला स्मार्टफोन था Poco F1 और अब इसके अपग्रेड वर्जन Poco F2 से संबंधित जानकारियां सामने आने लगी हैं। फिलहाल इस आगामी स्मार्टफोन को पोको एफ2 कहा जा रहा है। Poco F2 को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। कथित गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि Poco F2 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर यह आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉयड क्यू पर चलता दिख रहा है।

याद करा दें कि Poco F2 को सबसे पहले गीकबेंच पर पिछले साल दिसंबर में लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई के साथ आ सकता है। लेकिन अब सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि Poco F2 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Poco F2 को गीकबेंच लिस्टिंग पर सबसे पहले Gizmochina ने स्पॉट किया था।

बेंचमार्क परफॉर्मेंस की बात करें तो Poco F2 ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1,776 और 6,097 स्कोर किया है। Samsung Galaxy S10+ के यूएस वेरिएंट में भी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर था और अगर इसके गीकबेंच स्कोर से तुलना की जाए तो Poco F2 का स्कोर काफी कम है। Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 4,406 और 10,358 स्कोर किया था।

हमें लेटेस्ट पोको एफ2 गीकबेंच लिस्टिंग की सत्यता पर थोड़ा संदेह है और लिस्टिंग की प्रामाणिकता पर संदेह के कई कारण हैं। लिस्टिंग से जैसा कि पता चला है कि Poco F2 में 4 जीबी रैम हो सकती है जबकि Poco F1 के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम है। इतने कम बेंचमार्क स्कोर भी इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि कहीं कुछ तो शायद गलत है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F2, Poco, Xiaomi, Geekbench, Qualcomm Snapdragon 855, Android Q
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.