Poco F1 को भारत में लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू, सितंबर 2020 सिक्योरिटी पैच से है लैस

चेंजलॉग से पुष्टि होती है कि यह लेटेस्ट अपडेट नए सिस्टम एनिमेशन और सिस्टम विजुअल्स को लेकर आया है। MIUI 12 के साथ इन नए बदलावों के अलावा, यह अपडेट सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से भी लैस है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Poco F1 के अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI V12.0.2.0.QEJMIXM है
  • इस लेटेस्ट अपडेट का साइज़ कथित रूप से 790MB है
  • पोको एफ1 फोन को भारत में अगस्त 2018 में लॉन्च किया गया था

Poco F1 फोन में मौजूद है 6.18 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले

Poco F1 स्मार्टफोन को नया MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह स्मार्टफोन दो साल पहले लॉन्च किया गया था और Poco अब भी इस फोन के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट पेश कर रही है। इस लेटेस्ट अपडेट का वर्ज़न नंबर  MIUI V12.0.2.0.QEJMIXM है और इसका साइज़ कथित रूप से 790MB है। यदि यूज़र्स को अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह सभी इस अपडेट की उपलब्धता अपने फोन के Updater app में जाकर चेक कर सकते हैं।

Poco India के जनरल मैनेजर C Manmohan ने ट्विटर के माध्यम से पुष्टि की कि Poco F1 स्मार्टफोन के लिए नया MIUI 12 स्टेबल रोम अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। यूज़र्स ने भी ट्विटर पर स्क्रीनशॉट्स पोस्ट कर अपडेट की जानकारी मुहैया कराई है। चेंजलॉग से पुष्टि होती है कि यह लेटेस्ट अपडेट नए सिस्टम एनिमेशन और सिस्टम विजुअल्स को लेकर आया है। MIUI 12 के साथ इन नए बदलावों के अलावा, यह अपडेट सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से भी लैस है। मनमोहन ने यूज़र ट्वीट को भी साझा कर जानकारी दी कि इस फोन को अगस्त में जुलाई 2020 सिक्योरिटी पैच प्राप्त हुआ था।

Advertisement
स्क्रीनशॉट्स में दिखा है कि पोको एफ1 अपडेट MIUI V12.0.2.0.QEJMIXM  वर्ज़न नंबर के साथ आया है और इस अपडेट का साइज़ 790MB है। स्मूथ अपडेट इंस्टॉलेशन सुनिश्चित करने के लिए यह ध्यान रखें कि अपडेट इंस्टॉल करते वक्त आप अच्छे वाई-फाई कनेक्शन पर हो और आपको फोन फुल चार्ज हो इसके अलावा आपके फोन की बैटरी भी फुल हो।
 

Poco F1 specifications, features

याद दिला दें, पोको एफ1 फोन को भारत में अगस्त 2018 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब-तक इस फोन को कई अपडेट्स मिल चुके हैं, साथ ही इसकी कीमत में भी कई बार कौटती हो चुकी है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पोको एफ1 फोन 6.18 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 845 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।

पोको एफ1 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि 12 मेगापिक्सल Sony IMX363 प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ IR लाइट सेंसर के साथ स्थित है। इस फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसमें 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट और बॉक्स बंडल में क्विक चार्ज 3 कम्पेटिबल चार्जर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F1, Poco F1 Update, September 2020 Patch, Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  3. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ मलेशियाई मार्केट में, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh की विशाल बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  3. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  4. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  6. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  7. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  8. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  9. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  10. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.