Poco F1 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत में होने वाली है कटौती

Poco F1 खरीदने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए एक काम की खबर सामने आई है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मार्च 2019 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है
  • पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था Xiaomi Poco F1
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं

Poco F1 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत में होने वाली है कटौती

Poco F1 खरीदने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए एक काम की खबर सामने आई है। Xiaomi ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी Poco F1 के 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कुछ समय के लिए कटौती कर रही है। पोको एफ1 के इस वेरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ 25 मार्च से 28 मार्च तक ही मिलेगा। Poco F1 का 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। याद करा दें कि इसके 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 19,999 रुपये और 27,999 रुपये है।
 

Poco F1 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत

शाओमी के मुताबिक, Poco F1 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart.com और Mi.com पर मिलेगा। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या मी होम स्टोर पर भी इस मॉडल पर डिस्काउंट दिया जाएगा या नहीं। ऑफर पीरियड के दौरान यह मॉडल 2,000 रुपये की छूट के बाद 20,999 रुपये में बेचा जाएगा।

याद करा दें कि, Xiaomi के सब-ब्रांड पोको का पहला स्मार्टफोन था Poco F1। पोको एफ1 को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। Poco F1 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस मॉडल की कीमत में कटौती के बाद यह मॉडल 22,999 रुपये में बेचा जा रहा था। यह रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।
Advertisement

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F1, Xiaomi Poco F1, Poco F1 specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  2. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  3. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
#ताज़ा ख़बरें
  1. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  2. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  3. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  4. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  5. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  6. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  7. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  8. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
  9. WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
  10. U&i ने Rs 1,099 में लॉन्च की Entry Star 100 स्मार्टवॉच, इसमें हैं कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.