मात्र 1 हजार रुपये में मिल रहे ये 5 धांसू फोन, बढ़िया डिस्प्ले और तगड़ी बैटरी से हैं लैस

Lava A1 Josh में 1000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 5 दिनों तक चल सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 1.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2023 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Lava A1 Josh में 1.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • IKALL K29 में 1.8 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 176x220 पिक्सल है।
  • Itel Ace2 Star में 1000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava A1 Josh में 1.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Amazon

भारतीय बाजार में स्मार्टफोन आने के बाद फीचर फोन का चलन काफी कम हुआ है, लेकिन आज भी कुछ यूजर हैं जो कि फीचर फोन को चलाना ही पसंद करते हैं। अगर आप अपने लिए एक्स्ट्रा फोन के तौर पर फीचर फोन खरीदना चाहते हैं या फिर किसी को गिफ्ट करना चाहते हैं तो हम भारतीय बाजार में मौजूद 1 हजार रुपये में आने वाले 5 फीचर फोन के बारे में बता रहे हैं।

Lava A1 Josh
Advertisement
Lava A1 Josh की एमआरपी 1,399 रुपये है, हालांकि यह 32% डिस्काउंट के बाद 949 रुपये में लिस्टेड है। लावा के इस फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 5 दिनों तक चल सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 1.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर का भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम और Lava BOL फीचर दिया गया है।

CELLECOR C9+
CELLECOR C9+ को अमेजन पर 33 प्रतिशत छूट के बाद 899 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी 1,349 रुपये है। स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो CELLECOR C9+ में 1.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ड्यूल सिम का सपोर्ट करता है। इस फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह फोन वाइब्रेशन, टॉर्च लाइट और वायरलेस एफएम का भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

IKALL K29 
IKALL K29 में 1.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 176x220 पिक्सल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह फोन 2500mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। इस फोन में 32MB RAM और 32MB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इस फोन की एमआरपी 1,449 रुपये है, लेकिन यह 38% छूट के बाद 899 रुपये में लिस्टेड है।
Advertisement

Itel Ace2 Star
Itel Ace2 Star को अमेजन पर 38% छूट के बाद 899 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी 1,449 रुपये है। इस फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

ANGAGE A6130
ANGAGE A6130 को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 30% छूट के बाद 979 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी 1,399 रुपये है। ANGAGE A6130 में 2.4 इंच की डिस्पले दी गई है। यह फोन 64MB रैम और 64MB स्टोरेज से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.