9800mAh बैटरी, 12GB रैम, 1150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम के साथ Oukitel WP21 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

प्रोसेसिंग देखें तो फोन Helio G99 चिपसेट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 11:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • यह 12 घंटे का लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
  • इसके डाइमेंशन 177.3 x 84.3 x 14.8mm और वजन 398 ग्राम है।

Oukitel WP21 फोेन एक रग्ड स्मार्टफोन है।

Photo Credit: Oukitel

Oukitel ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन Oukitel WP21 लॉन्च किया है। रग्ड स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खासतौर पर बनाए जाते हैं जो स्मार्टफोन से कठिन परिस्थितियों में भी काम लेते हैं। इसलिए इनको इस तरह से डिजाइन किया जाता है जिससे ये गिरने, भीगने और बेपरवाही से हैंडल करने पर जल्दी से खराब नहीं होते हैं। Oukitel WP21 इस मामले में कई खासियतों के साथ आता है। इस फोन में 9,800 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है, साथ ही धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP69K डस्ट रसिस्टेंस के साथ आता है। इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Oukitel WP21 की कीमत

Oukitel WP21 की कीमत 280 डॉलर (लगभग 23 हजार रुपये) बताई गई है। फोन की सेल 24 नवंबर से शुरू होगी। इसे Aliexpress से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। 
Advertisement
 

Oukitel WP21 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Oukitel WP21 के डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.78 इंच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन की खास बात है कि इसकी बैक साइड में भी एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दिया गया है। यहां पर आपको नोटिफिकेशंस, म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा व्यू फाइंडर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इसके कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX 686 मेन सेंसर दिया गया है। इसमें 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा भी है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। जैसा कि पहले बताया गया है, यह फोन पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है, साथ ही धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP69K डस्ट रसिस्टेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है जिससे इसे हर तरह की मौसमी परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

प्रोसेसिंग देखें तो फोन Helio G99 चिपसेट के साथ आता है। यह Android 12 OS पर चलता है। इसमें 9,800 mAh बैटरी है जिसके लिए कहा गया है यह 1,150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 12 घंटे का लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोन में 12 जीबी रैम है और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माईक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में  NFC, GNSS पॉजिशनिंग और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 177.3 x 84.3 x 14.8mm और वजन 398 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.