OUKITEL C38 स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 5150mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

OUKITEL C38 में 6.6 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2024 17:34 IST
ख़ास बातें
  • OUKITEL C38 में 48MP प्राइमरी कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • OUKITEL C38 में 6.6 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है।
  • कीमत की बात की जाए तो OUKITEL C38 की कीमत $149.99 (लगभग 12,525 रुपये) है।

OUKITEL C38 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: OUKITEL

रग्ड मोबाइल फोन निर्माता OUKITEL ने अपने बजट फोन लाइनअप में OUKITEL C38 स्मार्टफोन पेश किया है। OUKITEL C38 में ब्रांड ने फंक्शन के साथ-साथ डिजाइन पर भी फोकस किया है। यहां हम आपको OUKITEL C38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OUKITEL C38 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो OUKITEL C38 की कीमत $149.99 (लगभग 12,525 रुपये) है जो कि असली कीमत $229.99 (लगभग 19,206 रुपये) से 35 प्रतिशत डिस्काउंट है, जिसकी बदौलत यह एक बजट स्मार्टफोन बन जाता है। OUKITEL C38 स्मार्टफोन 8 मई से ऑफिशियल तौर पर OUKITEL ऑफिशियल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।


OUKITEL C38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OUKITEL C38 में 6.6 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन रोजाना इस्तेमाल होने पर टूट-फूट का खतरा नहीं रहता है। OUKITEL C38 में 6GB RAM दी गई है, जिसे 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो OUKITEL C38 की मोटाई 8.8 मिमी और वजन 200 ग्राम है। इस फोन में 5150mAh की बैटरी दी गई है जो कि पूरे महीने के स्टैंडबाय टाइम और 26 घंटे लगातार म्यूजिक प्लेबैक का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

कैमरा सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सोनी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सैमसंग सेल्फी कैमरा दिया गया है। OUKITEL C38 की सबसे बड़ी खासियत इसका रियर डिजाइन है, जहां फैशन और क्लासिक स्टाइल एक साथ देखने को मिलता है। पारंपरिक चीनी इंक वॉश आर्ट से प्रेरित यह फोन सुंदर कर्व्स से लैस सिरेमिक जैसे टेक्सचर से लैस है। इसका मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन लुक को और बेहतर करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.