Oppo Watch X स्मार्टवॉच में मिलती 12 दिन की बैटरी लाइफ और 2GB रैम, इस कीमत में हुई लॉन्च

Oppo Watch X की कीमत सिंगल ब्लूटूथ वेरिएंट के लिए MYR 1,399 (लगभग 24,500 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 20:27 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch X मार्स ब्राउन और प्लैटिनम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है
  • इसकी कीमत सिंगल ब्लूटूथ वेरिएंट के लिए MYR 1,399 (लगभग 24,500 रुपये) है
  • यह स्पष्ट नहीं है कि यह अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा या नहीं
Oppo Watch X को गुरुवार को मलेशिया में लॉन्च किया गया। स्मार्टवॉच रीब्रांडेड OnePlus Watch 2 प्रतीत होती है, जिसे 26 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में पेश किया गया था। लेटेस्ट वियरेबल 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस आता है और इसमें Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट शामिल है। स्मार्ट मोड में बड़ी बैटरी है, जिसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह भारी इस्तेमाल में 48 घंटे तक, स्मार्ट मोड में स्टैंडर्ड यूज में 100 घंटे तक और पावर सेविंग मोड में 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।
 

Oppo Watch X price, availability

Oppo Watch X मार्स ब्राउन और प्लैटिनम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। स्मार्टवॉच की कीमत सिंगल ब्लूटूथ वेरिएंट के लिए MYR 1,399 (लगभग 24,500 रुपये) रखी गई है। इसे ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए लिस्ट किया गया है। अभी तक इसे केवल मलेशिया में लॉन्च किया गया है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह अन्य बाजारों में उपलब्ध होगा या नहीं।
Advertisement
 

Oppo Watch X specifications

Oppo की नई स्मार्टवॉच में 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 1.43 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1,000 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। यह 2.5D सैफायर क्रिस्टल स्क्रीन है। Oppo Watch X में 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो, Oppo Watch X पूरे दिन की नींद की ट्रैकिंग के साथ आती है, जो नींद की स्थिति, नींद की क्वालिटी, नींद में सांस लेने का रेट, नींद में खर्राटों के जोखिम का आकलन और बहुत कुछ पर नजर रखती है। इसके अलावा, इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​​​ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकर साथ ही डेली एक्टिविटी रिमाइंडर भी हैं। फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, छह प्रकार की कार्डियो मशीन रिकॉग्निशन, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड, इत्यादि है।
Advertisement

ओप्पो वॉच एक्स में 500mAh की बैटरी है और दावा किया गया है कि यह वॉच को 60 मिनट में शून्य से 100 तक चार्ज कर देती है। इसके अलावा इसके भारी यूज के साथ 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ, स्मार्ट मोड में 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ और पावर सेवर मोड में 12 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलने का भी दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  2. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  3. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  8. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  9. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  10. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.