6.5 इंच डिस्प्ले, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo का अपकमिंग स्मार्टफोन TENAA पर स्पॉट!

ओप्पो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 09:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo PGGM10 में 6.59 इंच की टीएफटी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
  • फोन में 4,880mAh की बैटरी कैपिसिटी हो सकती है।
  • फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64MP का होगा।
Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन की इमेज ऑनलाइन सामने आई हैं। ये वही फोन है जिसे हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। इस फोन का मॉडल नम्बर PGGM10 है। अब इस फोन को एक और सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गई है जो इशारा करता है कि फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। 3सी लिस्टिंग में पता चला था कि फोन में 33W फास्ट चार्जिंग फीचर देखने को मिल सकती है। हाल ही में इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हुई हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जबकि इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का बताया गया है।  

Oppo PGGM10 को अब TENAA (वाया) पर स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि यह कंपनी की ए-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन हो सकता है। अभी तक इस फोन की कई डिटेल्स ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं। इसलिए फोन की अधिकतर स्पेसिफिकेशन खबरों में हैं। इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी कैपिसिटी के बारे में कई जानकारी सामने आई हैं। 
Advertisement
 

OPPO PGGM10 specifications (Expected)

Oppo PGGM10 में 6.59 इंच की टीएफटी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जिसमें 1080 x 2412 पिक्सल का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। इसके रिफ्रेश रेट के बारे में अभी तक जानकारी नहीं है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जिसमें 5जी कनेक्टिविटी होगी। यह स्मार्टफोन 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आ सकता है।  

ओप्पो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS के साथ आ सकता है। फोन में 4,880mAh की बैटरी कैपिसिटी हो सकती है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और लेंस होंगे। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर फ्रंट साइड में दिया जा सकता है। फोन के डायमेंशन 164.3 x 75.6 x 8.5mm बताए गए हैं और इसका वजन 195 ग्राम बताया गया है। चीन में इसे सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.