100MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo Reno 8T देगा दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

हाल ही में एक टिप्सटर ने Oppo Reno 8T को लेकर एक लीक जारी की है, जिसमें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 08:43 IST
ख़ास बातें
  • Reno 8 सीरीज में एक नए स्मार्टफोन Oppo Reno 8T के साथ विस्तार कर रही है।
  • Reno 8T में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD + रेजॉल्यूशन है।
  • Oppo Reno 8T की कीमत और लॉन्च तारीख का भी खुलासा किया था।

Reno 8T में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: SnoopyTech/Twitter

Oppo कथित तौर पर अपनी Reno 8 सीरीज में एक नए स्मार्टफोन Oppo Reno 8T के साथ विस्तार कर रही है। यह फोन मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। अब तक इस स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक्स और अफवाहें सामने आई हैं। हाल ही में एक टिप्सटर ने Oppo Reno 8T को लेकर एक लीक जारी की है, जिसमें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट है। साथ में एक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

टिपस्टर स्नूपीटेक ने इस हफ्ते की शुरुआत में Oppo स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देत हुए शीट शेयर की है। Oppo Reno 8T में 100 मेगापिक्सल के प्राइमेरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक-एंड-व्हाइट मोनो लेंस होगा। इस फोन में वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा।

Reno 8T में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD + रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर मिलेगा। इसमें विजुअल प्रोटेक्शन फीचर भी होगा। बैटरी के लिए सुपरवूक 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। सेफ्टी के लिए वाटर रेजिस्टेंस वाली IPX54 रेटिंग मिलेगी। Oppo Reno 8T कथित तौर पर Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करेगा। इससे पहले ही Reno 8T को लेकर लीक्स आईं हैं।

कुछ दिन पहले टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Oppo Reno 8T की कीमत और लॉन्च तारीख का भी खुलासा किया था। जल्द आने वाला स्मार्टफोन फरवरी के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। टिपस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत लगभग 32 हजार रुपये होने की संभावना है। इसके अलावा इसकी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज क्षमता होने की संभावना है। यह फोन Snapdragon 695 SoC पर काम कर सकता है। इसके अलावा Oppo Reno 8T 4G वेरिएंट के लीक हुए डिजाइन रेंडर्स से पता चलता है कि फोन में फ्लैट स्क्रीन, मोटी चिन और टॉप लेफ्ट कॉर्नर में होल-पंच स्लॉट होगा। 4जी वेरिएंट में फॉक्स लैदर बैक भी मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.