Oppo Reno 4 SE जल्द दे सकता है दस्तक, स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक

Oppo ने Reno 4 Pro और Reno 4 स्मार्टफोन जून महीने में चीन में लॉन्च किए थे और अब नई लीक के अनुसार जल्द ही कंपनी इस लाइनअप में नया वेरिएंट पेश करने की योजना बना रही है और वो फोन Oppo Reno 4 SE कहला सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 सितंबर 2020 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 SE में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो रेनो 4 एसई में मौजूद हो सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की हो सकती है

भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है Oppo Reno 4 Pro

Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन Reno 4 सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। Oppo ने Reno 4 Pro और Reno 4 स्मार्टफोन जून महीने में चीन में लॉन्च किए थे और अब नई लीक के अनुसार जल्द ही कंपनी इस लाइनअप में नया वेरिएंट पेश करने की योजना बना रही है। खबर है कि यह नया वेरिएंट ओप्पो रेनो 4 एसई कहलाएगा, और इस फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यही नहीं फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ फोन की कथित कीमत का भी खुलासा किया गया है। हालांकि फोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है, जो कि स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है।  
 

Oppo Reno 4 SE price (expected)

Really Asen Jun (अनुवादित) नामक टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट करते हुए Oppo Reno 4 SE स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक की है, जिससे इशारा मिलता है कि यह फोन आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 27,900 रुपये) होगी। माना जा रहा है कि लॉन्च पर इसे अन्य वेरिएंट्स भी पेश किए जा सकते हैं। फोन के कलर ऑप्शन व डिज़ाइन से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Oppo Reno 4 SE specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ फीचर होगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 5जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेस से लैस होगा।

ओप्पो रेनो 4 एसई स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 का होगा, 8 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मौजूद होगा। इसके अलावा, इस फोन में 32 मेगापिक्सल का Samsung GD1 कैमरा सेंसर सेल्फी के लिए दिया जा सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 4,300 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन का भार 169 ग्राम होगा और यह 7.85mm पतला हो सकता है। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि फोन में एक 3डी कम्पोजिट पैनल बॉडी और एक एल्यूमीनियम alloy middle फ्रेम दिया जा सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.