Oppo Reno 2Z की बिक्री Flipkart और Amazon पर हुई शुरू, जानें ऑफर्स

Oppo Reno 2Z Sale: ओप्पो रेनो 2ज़ेड की बिक्री भारत में ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर शुरू हो चुकी है। जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2019 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart और Amazon पर शुरू हुई Oppo Reno 2Z की बिक्री
  • Oppo Reno 2Z Camera पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस
  • Oppo Reno 2Z Price है 29,990 रुपये

Oppo Reno 2Z Sale: ओप्पो रेनो 2ज़ेड की बिक्री Flipkart और Amazon पर हुई शुरू

Oppo Reno 2Z Sale: ओप्पो रेनो 2ज़ेड की बिक्री भारत में ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर शुरू हो चुकी है। Oppo ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट आज से ऑफलाइन रिटेलर स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। याद करा दें कि पिछले सप्ताह Oppo Reno 2Z के साथ Oppo Reno 2 और Oppo Reno 2F स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा गया था। ओप्पो रेनो 2जेड की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। अगर आप भी ओप्पो रेनो 2ज़ेड खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको हैंडसेट की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Oppo Reno 2Z price in India, सेल ऑफर्स

ओप्पो रेनो 2ज़ेड का दाम 29,990 रुपये है। यह दाम 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का है। Oppo Reno 2Z को अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड के वैसे तो तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ल्यूमिनस ब्लैक, स्काई व्हाइट और पोलर लाइट। जैसा कि हमने आपको बताया Oppo ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट आज से ऑफलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

ओप्पो रेनो 2जेड के साथ मिलने वाले ऑफर्स की। HDFC बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Jio के ग्राहकों को 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज पर डबट डेटा का लाभ भी मिलेगा। अमेज़न या फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। Vodafone Idea ग्राहकों को 3,750 रुपये का कैशबैक और 250 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
 

Oppo Reno 2Z specifications

ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह VOOC 3.0 Flash Charge को सपोर्ट करती है।
Advertisement

इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है और यहां 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड के कैमरा फीचर में अल्ट्रा डार्क मोड, अल्ट्रा स्टेडी मोड, एआई ब्यूटी मोड और एंबियंट लाइट मोड शामिल हैं। फोन में ऑप्टिकल जी3 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent battery life
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Camera app can be improved
  • Video recording stabilisation needs tweaks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी90

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.