Oppo Reno 2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Oppo Reno 2 को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया है। ओप्पो के आगामी स्मार्टफोन के मॉडल नंबर PCKM00 और PCKT00 की दो अलग-अलग टीना लिस्टिंग सामने आई हैं। जानें स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अगस्त 2019 18:04 IST
ख़ास बातें
  • 28 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Oppo Reno 2
  • ओप्पो फोन में फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है
  • 3,915 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है ओप्पो फोन

Oppo Reno 2 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

ओप्पो के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno 2 में 20X ज़ूम सपोर्ट दिया जाएगा। ओप्पो रेनो 2 को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया है। ओप्पो के आगामी स्मार्टफोन के मॉडल नंबर PCKM00 और PCKT00 की दो अलग-अलग टीना लिस्टिंग सामने आई हैं। ये दोनों ओप्पो रेनो 2 के वेरिएंट हो सकते हैं। दोनों ही लिस्टिंग में हैंडसेट के समान स्पेसिफिकेशन का जिक्र है जैसे कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

ओप्पो ने कुछ समय पहले इस बात की पुष्टि की थी कि ओप्पो रेनो 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो का यह फोन इस साल लॉन्च हुए Oppo Reno 10X Zoom का अपग्रेड होगा। टीना लिस्टिंग में ओप्पो फोन का मॉडल नंबर PCKM00 और PCKT00 दिखाई दे रहा है, अपलोड तारीख 7 अगस्त है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि नया स्माईर्टफोन मॉडल ओप्पो रेनो 2 हो सकता है।
 

Oppo Reno 2 specifications (उम्मीद)

यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित होगा और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले के अलावा, लिस्टिंग से पता चला है कि ओप्पो फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। एक लिस्टिंग में 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज का जिक्र है तो वहीं दूसरी लिस्टिंग में केवल 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में कहा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। ओप्पो फोन को क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट किया गया है, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

टीना लिस्टिंग यह भी पुष्टि होती है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,915 एमएएच की बैटरी शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160x74.3x9.5 मिलीमीटर और वजन 189 ग्राम है और यह ब्लैक, पिंक और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। ओप्पो रेनो 2 को भारत में 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Reno 2 specifications, Oppo Reno 2, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.