Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म

Oppo Reno 16 का पहला टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 11:46 IST
ख़ास बातें
  • फोन में फ्यूचर क्राफ्टेड डिजाइन का संकेत मिलता है।
  • प्रो मॉडल में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित ColorOS 16.1 के साथ आ सकता है।

Oppo Reno 16 का पहला टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है।

Photo Credit: Gizmochina

Oppo Reno 16 की पहली झलक सामने आ गई है। Oppo Reno 16 रिलीज मई के लिए घोषित हो गया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। Oppo Reno 16 का टीजर इसके खास डिजाइन के बारे में बताता है। कंपनी इस सीरीज को घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं। वहीं, कंपनी ने चीन में फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। Oppo Reno 16 सीरीज में कंपनी शुरुआती तौर पर दो मॉडल- Oppo Reno 16, और Oppo Reno 16 Pro को लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में खास बातें। 

Oppo Reno 16, Reno 16 Pro Launch Date

Oppo Reno 16, Reno 16 Pro को कंपनी मई में लॉन्च करने वाली है। Oppo Reno 15 सीरीज की सक्सेसर सीरीज के लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स में फोन का लॉन्च जून के लिए बताया गया है। लेकिन जिस तरह से फोन का टीजर सामने आया है यह मई में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने इसकी पुष्टि (via) टीजर के माध्यम से कर दी है। 

Oppo Reno 16, Reno 16 Pro Design

Oppo Reno 16 का पहला टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। फोन के पोस्टर को देखकर पता चलता है कि इसमें कर्व्ड एज के साथ कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले देखने में फ्लैट नजर आ रहा है। फोन में फ्यूचर क्राफ्टेड डिजाइन का संकेत मिलता है। डिस्प्ले लम्बाई में कुछ बड़ा हो सकता है। 

Oppo Reno 16, Reno 16 Pro Specifications (Rumored)

Oppo Reno 16 इस सीरीज का बेस मॉडल होगा। फोन में 6.32 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि प्रो मॉडल में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यहां कंपनी LTPO पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। दोनों ही फोन के अंदर फ्लैट डिस्प्ले होगी जिसमें बेजल्स काफी पतले होंगे। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित ColorOS 16.1 के साथ आ सकता है। 

Reno 16 में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, प्रो मॉडल के अंदर कंपनी Dimensity 9500s का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में 7000mAh तक बैटरी आने की संभावना है। 

Reno 16 Pro में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फोन में इसके साथ अल्ट्रावाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस आने की भी संभावना है। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी के वेरिएंट्स से शुरुआत हो सकती है। टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में कई कलर देखने को मिल सकते हैं जिसमें व्हाइट, ब्लैक, पर्पल, और ग्रीन शेड्स आ सकते हैं। फोन को चीन के अंदर प्री-बुक किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.