OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स

OPPO Reno 16 सीरीज को कंपनी ने मई में चीन के अंदर लॉन्च किया था। सीरीज में Oppo Reno 16 Pro भी शामिल है जो इसका हाई एंड वेरिएंट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जून 2026 13:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आता है।
  • Oppo Reno 16 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिलती है।
  • OPPO Reno 16 सीरीज का कथित लॉन्च भारत में अगले महीने होने जा रहा है।

OPPO Reno 16 सीरीज को कंपनी ने मई में चीन के अंदर लॉन्च किया था।

Photo Credit: Oppo

OPPO Reno 16 सीरीज का लॉन्च भारत में अगले महीने होने जा रहा है। कंपनी की इस सीरीज का फैंस को काफी समय से इंतजार है जो चीन में कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च की गई थी। अब भारत में इसके लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है जिसमें इसकी लॉन्च की तारीख पता चलने का दावा किया गया है। सीरीज को इससे पहले कंपनी ने मई में चीन के अंदर लॉन्च किया था। भारत में यह 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OPPO Reno 16 Launch in India

OPPO Reno 16 सीरीज का लॉन्च कथित तौर पर भारत में कंफर्म हो गया है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है भारत में सीरीज 2 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर ने एक्सक्लूसिव पोस्ट किया है कि सीरीज का लॉन्च अब कुछ ही हफ्ते दूर है, और 2 जुलाई को यह भारत में रिलीज होगी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। 

EXCLUSIVE: OPPO Reno 16 Series is set to launch in India on July 2, 2026 🇮🇳

The next Reno lineup is just weeks away, with OPPO gearing up to bring its latest smartphones to the Indian market.

More details about the devices, features, and pricing should surface soon.

Are you…

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) June 12, 2026

OPPO Reno 16 Specifications (Expected)

OPPO Reno 16 सीरीज को कंपनी ने मई में चीन के अंदर लॉन्च किया था। सीरीज में Oppo Reno 16 Pro भी शामिल है जो इसका हाई एंड वेरिएंट है। इसमें 6.78 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन (1,272 × 2,772 पिक्सल्स) वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। कहा जा रहा है कि भारतीय वेरिएंट में भी लगभग समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। 

Advertisement

फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आता है जो कि भारतीय वेरिएंट में भी देखने को मिल सकता है। Oppo Reno 16 Pro में 7,000 mAh और Oppo Reno 16 में 6,700 mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन्स 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। चीन में लॉन्च स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल के 12GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये) से शुरू होता है। Oppo Reno 16 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,499 (लगभग 63,000 रुपये) से शुरू होता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500e

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.