Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!

Reno 16 Pro के चानी वेरिएंट में जहां 7000mAh की बैटरी मिलती है, ग्लोबल मॉडल में यह 6700mAh बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जून 2026 16:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Dimensity 8550 चिपसेट आने की बात कही गई है।
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।
  • सीरीज में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 OS आने वाला है।

Oppo Reno 16 सीरीज ग्लोबल मार्केट में जल्द पेश की जा सकती है।

Oppo Reno 16 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली है जिसके वेरिएंट्स अब लीक्स में छाए हुए हैं। ग्लोबल वेरिएंट्स में Oppo Reno 16, Reno 16 Pro, और Reno 16 FS का नाम सामने आ रहा है। सीरीज में सबसे खास प्रो मॉडल होगा जिसमें Dimensity 8550 चिपसेट की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि चीनी मॉडल की तुलना में इसमें डाउनग्रेडेड प्रोसेसर और कम बैटरी मिल सकती है। फोन में 7000mAh की बजाए 6700mAh बैटरी दी जा सकती है। आइए जानते हैं सीरीज के ग्लोबल लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Oppo Reno 16 Global Series

Oppo Reno 16 सीरीज ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकती है। इसमें तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं जिसमें Oppo Reno 16, Oppo Reno 16 Pro, और Oppo Reno 16 FS का नाम बताया गया है। प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे के मुताबिक, फोन में 6.32 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा।  

Advertisement

Oppo Reno 16 Pro के चानी वेरिएंट में जहां 7000mAh की बैटरी मिलती है, ग्लोबल मॉडल में यह 6700mAh बताई गई है। वहीं, चीनी मॉडल के MediaTek Dimensity 9500s चिप की बजाए फोन में Dimensity 8550 चिपसेट आने की बात कही गई है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा इसमें मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी बताया गया है। सेल्फी के लिए भी फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। 

Oppo Reno 16 स्टैंडर्ड वेरिएंट में 6.32 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट बताया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और 6000mAh की बैटरी होगी। Oppo Reno 16 FS में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट होगा। फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 6500mAh की बैटरी होगी। सीरीज में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 OS आने वाला है। स्मार्टफोन सीरीज में IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500e

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2772 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.