Oppo Reno 14 FS 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo ने यूरोपीय बाजार में Oppo Reno 14 FS 5G पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2025 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 14 FS 5G में 6.57 इंच की AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है।
  • Oppo Reno 14 FS 5G में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा है।
  • Oppo Reno 14 FS 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 14 FS 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने यूरोपीय बाजार में Oppo Reno 14 FS 5G पेश कर दिया है। कंपनी ने जुलाई में Oppo Reno 14 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें Reno 14F, Reno 14 और Reno 14 Pro शामिल हैं। लॉन्च के वक्त बात हुई थी कि Reno 14 FS 5G भी दस्तक देगा, लेकिन यह अन्य मॉडल के साथ पेश नहीं हुआ। अब चुपचाप ओप्पो की लक्जमबर्ग वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 14 FS 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Reno 14 FS 5G Price

Oppo Reno 14 FS 5G की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। Oppo Reno 14 FS 5G लक्जमबर्ग की ओप्पो वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन 8GB+256GB स्टोरेज के साथ ओपल ब्लू और ल्यूमिनस ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।

Advertisement

Oppo Reno 14 FS 5G Specifications

Oppo Reno 14 FS 5G में 6.57 इंच की AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2372x1080 पिक्सल,रिफ्रेश रेट 120Hz और 1400 निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले AGC ड्रैगनट्रेल DT-STAR D+ ग्लास से प्रोटेक्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 पर काम करता है। 14 FS 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 1 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 14 FS 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.12 मिमी, चौड़ाई 74.97 मिमी, मोटाई 7.74/7.78 मिमी और वजन 180 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.