Oppo Reno 13 सीरीज भारत में होगी अगले साल पेश, चीनी लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Oppo Reno 13 सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में आकर्षक फीचर्स प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13 में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिलने की अफवाह है।
  • Oppo Reno 13 Pro में 6.83 इंच की क्वाड माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo Reno 13, Reno 13 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर मिलेगा।

Oppo Reno 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo, Find X8 सीरीज को चीन में लॉन्च करने के बाद भारत और ग्लोबल स्तर पर 21 नवंबर को पेश करने वाला है। हाल ही में पता चला है कि Oppo चीनी बाजार में मिड रेंज Oppo Reno 13 सीरीज भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार, Reno 13 सीरीज को चीन के बाहर तुरंत ही पेश नहीं किया जाएगा। आइए Oppo Reno 13 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिपोर्ट्स से पता चला है कि Oppo Reno 13 सीरीज को जनवरी 2025 में भारत में पेश कर सकता है, जिससे इसके चीनी लॉन्च के बीच दो महीने का अंतर होगा। Oppo आमतौर पर अपने डिवाइसेज को चीन में लॉन्च करने के कुछ महीनों बाद ग्लोबल मार्केट में पेश करता है।


Oppo Reno 13 Series Specifications (Expected)


हाल ही में आई लीक के अनुसार, Oppo Reno 13 सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में आकर्षक फीचर्स प्रदान करती है। Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro में  एक प्रीमियम मेटल बिल्ड के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी। इन स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। Reno 13 में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिलने की अफवाह है, जबकि Reno 13 Pro में 6.83 इंच की बड़ी क्वाड माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है। दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस होंगे। इनमें एक्स-एक्सिस लीनियर वाइब्रेशन मोटर्स और स्टीरियो स्पीकर आने की संभावना है।

Reno 13 में 5600mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है और Reno 13 Pro में 5900mAh की बैटरी दी जा सकती है। Reno 13 Pro ज्यादा कंफर्ट के लिए मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट कर सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 13 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.